- Home
- Entertainment
- Sunny Deol New Movie: सनी देओल को मिली नई फिल्म, इस बार करने जा रहे सबसे अलग धमाका!
Sunny Deol New Movie: सनी देओल को मिली नई फिल्म, इस बार करने जा रहे सबसे अलग धमाका!
Sunny Deol Upcoming Movie: सनी देओल की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है इसमें वे के करियर के सबसे अलग अवतार में देखने को मिलेंगे। इससे भी दिलचस्प इस फिल्म की टीम है, जिसने जिसे हाई प्रोफाइल फिल्म बना दिया है। जानिए इस फिल्म के बारे में...

नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, सनी देओल अब अपने करियर के एक बिल्कुल नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं। लगातार मास एंटरटेनर फिल्मों के बाद वह इस बार नई फिल्म में वे अलग तरह के किरदार में दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए पूरी तरह नया ज़ोन साबित होगी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
सनी देओल की अगली फिल्म बड़े बैनर का मेगा प्रोजेक्ट
यह फिल्म को Excel Entertainment के बैनर तले बन रही है, जिसके मालिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। इसके साथ ही साउथ के बड़े डायरेक्टर A. R. Murugadoss भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। इतने बड़े नामों के साथ यह फिल्म पहले ही हाई-प्रोफाइल बन चुकी है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड टूटा, बॉक्स ऑफिस पर 2026 की नं. 1 बनी यह फिल्म
सनी देओल की फिल्म में पहली बार साथ आएगी यह तिकड़ी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “सनी देओल अब एक बिल्कुल नए किरदार के साथ रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। यह एक यूनिक एक्शन थ्रिलर होगी, जो उनके करियर का नया अध्याय शुरू करेगी।”
कौन कर रहा सनी देओल की नई फिल्म को डायरेक्ट
सनी देओल की इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे बालाजी गणेश, जो इस प्रोजेक्ट से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। वह पहले लंबे समय तक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर रहे हैं। बड़े स्केल की फिल्मों का अनुभव होने के कारण उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : हनुमान का रोल करने वाला सबसे महंगा एक्टर कौन? दूसरे नं. वाले से 40 गुना फीस!
सनी देओल की फिल्म में दमदार स्टारकास्ट का साथ
फिल्म में सनी देओल के साथ ज्योतिका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी काफी चर्चा है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें कहानी और परफॉर्मेंस दोनों पर खास फोकस होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।