- Home
- Entertainment
- Sunny Deol की पत्नी कौन और क्या करती हैं, कितने बच्चों के पिता है बॉर्डर 2 के हीरो?
Sunny Deol की पत्नी कौन और क्या करती हैं, कितने बच्चों के पिता है बॉर्डर 2 के हीरो?
सनी देओल की बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मूवी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को निधि दत्ता, भूषण कुमार, जेपी दत्ता, कृष्णा कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस मौके पर जानते हैं सनी की फैमिली के बारे में।

कौन है सनी देओल की पत्नी?
आपको बता दें कि सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है। पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनका जन्म 1957 में एक भारतीय पिता और ब्रिटिश मूल की मां के घर हुआ था। उनका असली नाम लिंडा है।
क्या करती हैं सनी देओल की पत्नी?
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हाउस वाइफ हैं। हालांकि, लेखन की दुनिया में उनकी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने 2013 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की कहानी लिखी थी। खबरों की मानें तो लेखन में उनकी प्रतिभा के कारण उन्हें कई बड़ी कंपनियों में जॉब ऑफर हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने नौकरी नहीं की।
ये भी पढ़ें... Border 2 के ट्रेलर में दिखे 4 हीरो-4 हीरोइन, जानें कौन किसका निभा रहा रोल
कब हुई थी सनी देओल-पूजा की शादी
पूजा और सनी देओल ने 1984 में शादी की थी। सनी के बॉलीवुड में डेब्यू के ठीक एक साल बाद दोनों ने पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी को लंबे समय तक छुपाकर रखा था। शादी के बाद दोनों काफी समय तक दूर भी रहे क्योंकि पूजा उस समय लंदन में रहती थीं और सनी अपने करियर पर फोकस कर रहे थे।
कितने बच्चे हैं सनी देओल के?
सनी देओल 2 बेटे करन और राजवीर देओल के पिता हैं। सनी के दोनों बेटे फिल्मों में किस्मत आजमा चुके है, लेकिन दोनों ही फ्लॉप रहे। करन और राजवीर काफी समय से किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं।
कौन है सनी देओल की बहू?
सनी देओल के बेटे करन देओल ने 2023 में दृशा आचार्य से शादी की। बता दें कि सनी की बहू दृशा फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वे मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती है। दृशा का जन्म दुबई में हुआ और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं।
ये भी पढ़ें... ना बॉर्डर 2-ना धुरंधर 2, फिर 2026 में किस फिल्म को देखने की सबसे ज्यादा बेकरारी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।