सनी देओल ने फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज से पहले मां प्रकाश कौर संग तस्वीर शेयर कर फिल्म दुनिया की सभी माताओं को समर्पित की। उन्होंने अपनी मां को अपना भगवान बताया है।

सनी देओल की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' लगातार चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक इमोशनल तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फिल्म को अपनी मां और दुनिया की हर मां को डेडीकेट करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा। भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्यार, त्याग, साहस और इंसानी जज्बे की कहानी दिखाएगी। करीब तीन दशक बाद डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सुपरस्टार सनी देओल की जोड़ी फिर साथ आई है।

बंटवारा 1947' के ट्रेलर से पहले सनी देओल ने की इमोशनल पोस्ट

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। 'बंटवारा 1947' मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं। ट्रेलर कल रिलीज होगा!" इस पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : 'रामायण' की रिलीज डेट आई सामने! वो तारीख जब इस बड़ी फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?

View post on Instagram

'बंटवारा 1947' के सेंसर सर्टिफिकेट पर भी दी सनी देओल ने अपडेट

सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना कट पास कर दिया है। उन्क्के मुताबिक़, CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है।

यह भी पढ़ें : 'सीता ऐसी नहीं होती...' 'रामायणम्' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर क्या बोलीं OG सीता दीपिका चिखलिया?

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कहानी क्या है, कब होगी रिलीज?

फिल्म भारत के विभाजन जैसे दर्दनाक ऐतिहासिक दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में प्रेम, बलिदान, साहस और मुश्किल हालात में इंसानी जज्बे को दिखाया जाएगा। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आज़मी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है।