MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • स्वरा भास्कर ने 2 बार कराया IVF, अननॉन लड़के का लिया स्पर्म, फैहद अहमद संग शादी से पहले कराया ये

स्वरा भास्कर ने 2 बार कराया IVF, अननॉन लड़के का लिया स्पर्म, फैहद अहमद संग शादी से पहले कराया ये

Swara Bhasker IVF failed twice before marriage: स्वरा ने बताया कि वह जनवरी 2020 में दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन के दौरान फैहद अहमद से मिली थीं। यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई।

5 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 28 2026, 08:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
स्वरा भास्कर ने 2 बार कराया IVF, अननॉन लड़के का लिया स्पर्म, फैहद अहमद संग शादी से पहले कराया ये
Image Credit : Instagram

स्वरा भास्कर ने 2 बार कराया IVF, अननॉन लड़के का लिया स्पर्म, फैहद अहमद संग शादी से पहले कराया ये

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। शो में स्वरा लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज बताया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। स्वरा ने खुलासा किया कि शादी से पहले उन्होंने मां बनने के लिए दो बार IVF की कोशिश की थी, लेकिन दोनों ही बार उनका IVF सफल नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
शादी से पहले मां बनने का फैसला कर चुकी थीं स्वरा
Image Credit : instagram

शादी से पहले मां बनने का फैसला कर चुकी थीं स्वरा

‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने बताया कि एक समय उन्होंने शादी किए बिना ही मां बनने का फैसला कर लिया था। इसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता से भी बात की थी और उन्हें IVF के जरिए बच्चा पैदा करने के लिए मना लिया था। स्वरा ने बताया कि उस समय उन्हें लगता था कि उनकी शादी नहीं होने वाली है। उन्होंने अपने माता-पिता से कहा था कि वह IVF के जरिए बच्चा पैदा करेंगी। स्वरा के मुताबिक, उनके माता-पिता ने शुरुआत में यह बात सुनकर हैरानी जताई, लेकिन बाद में उनकी बात समझी और उनका साथ दिया। स्वरा ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनसे कहा था कि भारत जैसे देश में ऐसा फैसला लेना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर यही उनकी इच्छा है तो वे उनके फैसले के साथ हैं।

38
अनजान डोनर के जरिए दो बार किया IVF
Image Credit : Instagram

अनजान डोनर के जरिए दो बार किया IVF

स्वरा ने बताया कि यह सिर्फ एक विचार या परिवार के साथ हुई बातचीत नहीं थी, बल्कि उन्होंने वास्तव में IVF की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने अनाम डोनर के जरिए दो बार IVF कराया, लेकिन दोनों प्रयास असफल रहे।इसके बाद स्वरा की जिंदगी में फैहद अहमद की एंट्री हुई और उनकी जिंदगी का पूरा रास्ता बदल गया।

48
जनवरी 2020 में फैहद अहमद से हुई मुलाकात
Image Credit : swara bhaskar instagram

जनवरी 2020 में फैहद अहमद से हुई मुलाकात

स्वरा ने बताया कि वह जनवरी 2020 में दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन के दौरान फैहद अहमद से मिली थीं। यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई। स्वरा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उनकी और फैहद की शुरुआत काफी तेजी से हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तुरंत नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। स्वरा और फैहद ने 16 फरवरी 2023 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ पारंपरिक तरीके से भी शादी का जश्न मनाया था।

58
शादी के बाद बनीं बेटी की मां
Image Credit : Social Media

शादी के बाद बनीं बेटी की मां

स्वरा और फैहद ने शादी के कुछ समय बाद पैरेंटहुड अपनाया। दोनों ने 23 सितंबर 2023 को अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। इससे पहले 6 जून 2023 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। यानी जिस समय स्वरा ने शादी से पहले IVF के जरिए मां बनने की कोशिश की थी, वह सफल नहीं हो पाई। लेकिन बाद में फैहद अहमद के साथ उनका रिश्ता बना और शादी के बाद दोनों बेटी राबिया के माता-पिता बने।

68
मां बनने के बाद पहचान को लेकर हुआ संघर्ष
Image Credit : Instagram

मां बनने के बाद पहचान को लेकर हुआ संघर्ष

स्वरा ने साल 2025 में पीटीआई के साथ बातचीत में मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि मदरहुड के बाद उन्हें एक तरह के आइडेंटिटी क्राइसिस का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा था कि मां बनने के बाद उनके लिए सबसे मुश्किल बात यह समझना था कि आखिर वह खुद कौन हैं। उन्होंने बताया था कि मां बनने से पहले वह काफी महत्वाकांक्षी और अपने काम को लेकर बेहद दृढ़ थीं। हालांकि, मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों के पीछे भागना कम कर दिया। उनके मुताबिक, उस समय उनकी प्राथमिकता अपने बच्चे के लिए आर्थिक स्थिरता और एक सुरक्षित घर सुनिश्चित करना थी।

78
‘राइज एंड फॉल 2’ में पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग पर भी बोलीं
Image Credit : Social Media

‘राइज एंड फॉल 2’ में पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग पर भी बोलीं

‘राइज एंड फॉल 2’ के प्रीमियर एपिसोड में स्वरा अपने लुक को लेकर भी चर्चा में थीं। उन्होंने पर्पल साड़ी पहनी थी, लेकिन उनके एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। यह उनके लिए उन ऑनलाइन ट्रोल्स को जवाब देने का तरीका माना गया, जो मां बनने के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल करते रहे हैं। शो में आने से पहले स्वरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में भी मदरहुड और महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद हर महिला के शरीर में बदलाव आते हैं और यह पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों को महिलाओं से यह उम्मीद करना बंद कर देना चाहिए कि प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद उनका शरीर बिल्कुल पहले जैसा हो जाए।

88
‘तनु वेड्स मनु’ से मिली पहचान
Image Credit : Asianet News

‘तनु वेड्स मनु’ से मिली पहचान

स्वरा भास्कर ने अपने एक्टिंग करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘तनु वेड्स मनु’ से मिली। इसके अलावा वह ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। फिलहाल स्वरा ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपनी बेबाक बातों और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी से पहले दो बार IVF कराने का उनका यह खुलासा उनकी जिंदगी के उस दौर के बारे में बताता है, जिसके बारे में उन्होंने अब तक सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बात नहीं की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘वॉर 2’ को भी ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ा, ऋतिक रोशन का तोड़ा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Recommended image2
अकेले हनीमून पर गईं अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा
Recommended image3
‘ये प्रेम मोल लिया’ पर शरवरी का ग्रेसफुल डांस, क्लासिक बॉलीवुड की दिखी झलक
Recommended image4
YCF Scholarship 2026: YRF ने बढ़ाया दायरा, Robotics-AI समेत 11 छात्रों को मदद
Recommended image5
'अदनान सामी को कहा पाकिस्तानी जासूस', समय रैना के शो में फिर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved