'तारक मेहता...' में दिलीप जोशी को पहले जेठालाल नहीं, चंपकलाल का रोल ऑफर हुआ था। जानिए आखिर कैसे उन्हें TMKOC में जेठालाल का रोल मिला, जिसे उन्हें फेमस कर दिया।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जेठालालका रोल करने वाले दिलीप जोशी यह शो छोड़ने जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने इन ख़बरों को निराधारा बताया है। 18 साल से TMKOC से जुड़े दिलीप जोशी आज भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कलाकारों में गिने जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शो में उनकी एंट्री जेठालाल के रूप में नहीं होने वाली थी। शुरुआत में उन्हें जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा का किरदार ऑफर किया गया था। दिलीप जोशी ने इस भूमिका को निभाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेठालाल का रोल मिला। यही फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उन्हें टीवी का सबसे चर्चित चेहरा बना दिया।
दिलीप जोशी को 'तारक मेहता' में कैसे मिला जेठालाल गड़ा का रोल?
शो की शुरुआत के समय मेकर्स ने दिलीप जोशी को पहले चंपकलाल गड़ा का किरदार ऑफर किया था, जो जेठालाल के पिता हैं। हालांकि, एक्टर ने यह रोल करने से इनकार कर दिया। बाद में उन्हें जेठालाल का किरदार ऑफर किया गया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। दिलीप जोशी के इनकार के बाद अमित भट्ट को चंपकलाल गड़ा का रोल मिला। दिलचस्प बात यह है कि वास्तविक जीवन में अमित भट्ट, दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं, लेकिन शो में उन्होंने उनके पिता की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें : 'तारक मेहता...' छोड़ रहे जेठालाल, 18 साल बाद ऐसा क्या हुआ? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
जेठालाल का किरदार इतना पॉपुलर क्यों बना?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी कहानी काफी हद तक जेठालाल और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। दयाबेन, टप्पू और चंपकलाल के साथ उनकी नोकझोंक और कॉमिक टाइमिंग ने इस किरदार को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। आज भी जेठालाल को भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। शो के 12 साल पूरे होने पर दिलीप जोशी ने कहा था, "12 साल और अब तक 2,950 से ज्यादा एपिसोड। भगवान मेरे ऊपर हमेशा बहुत मेहरबान रहे हैं और मैं उनकी कृपा के लिए दिल से आभारी हूं। मैंने पहले भी कहा था और आज फिर कहता हूं कि मैं महान हास्य लेखक स्वर्गीय तारक मेहता जी का हमेशा आभारी रहूंगा।"
यह भी पढ़ें : TMKOC के 5 सबसे रईस स्टार, 'बबिता जी' टॉप 3 में नहीं, चौंका देगी नं. 1 की दौलत!
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' क्यों बना टीवी का सबसे बड़ा शो?
28 जुलाई 2008 को SAB TV पर शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम बन चुका है। वर्षों बाद भी यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल है। बात दिलीप जोशी की करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1989 में की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने 'गलतनामा', 'कभी ये कभी वो', 'कोरा कागज़', 'हम सब एक हैं', 'शुभ मंगल सावधान' और 'मेरी बीवी वंडरफुल' जैसे टीवी शोज़ में काम किया। टीवी के अलावा उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'व्हाट्स योर राशि?' और 'ढूंढ़ते रह जाओगे' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
