Tanuj Mahashabde Viral Video: कृष्ण भक्ति में लीन अय्यर उर्फ तनुज महाशब्दे का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अय्यर असल जिंदगी में अब तक कुंवारे क्यों हैं? भजन संध्या में मंजीरा बजाते तनुज महाशब्दे की फैंस क्यों कर रहे हैं तारीफ?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो अगर आप देखते हैं, तो मिस्टर अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे को जरुर जानते होंगे। तनुज शो में एक तमिल साइंटिस्ट का किरदार निभाते नजर आते हैं। अय्यर और बबिता जी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में अय्यर या तनुज का एक नया रूप सोशल मीडिया में देखने को मिला। एक्स में वायरल वीडियो में अय्यर कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और आम श्रद्धालुओं के बीच में बैठकर कीर्तन करते और मंजीरा बजाते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो को जो भी कोई देख रहा है, तनुज की तारीफ कर रहा है। जिस अंदाज में तनुज भजन संध्या में भाग लेते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर कहना मुश्किल है कि वह किसी बेहद पॉपुलर शो में साइंटिस्ट का किरदार निभाते होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस कर रहे हैं अय्यर की तारीफ 

Scroll to load tweet…

एक्स में शेयर किया गया वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस तनुज महाशब्दे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि He is a true spiritual person वहीं दूसरे फैन ने मजा लेते हुए लिखा कि अय्यर चेक कर रहे हैं कि कहीं आसपास जेठालाल तो नहीं है। वही एक फैन ने यहां तक कह दिया कि इंसान चाहे जितना फेमस हो जाए, उसी अपनी रूट से जरूर जुड़े रहना चाहिए। 

और पढ़ें: कौन सा है वो नाटक जिसपर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', क्यों पाकिस्तान में बैन हुआ था प्ले?

असल जिंदगी में कुंवारे हैं अय्यर

45 साल के तनुज महाशब्दे की जोड़ी भले ही देशभर में बबिता जी या मुनमुन दत्ता के साथ फेमस हो लेकिन असल जिंगदी में उन्हें हमसफर की तलाश है।तनुज मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं मराठी परिवार से ताल्लुख रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तनुज बता चुके हैं कि लाइफ पार्टनर की तलाश जारी है और असल जिंदगी के पोपटलाल हैं। 

और पढ़ें: Alpha Movie: आलिया-शर्वरी की मेहनत पर फिदा हुए एक्शन डायरेक्टर, खतरनाक एक्शन अवतार देख रह जाएंगे हैरान!