Tanushree Dutta Slams Nana Patekar Supporters: नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है। इंस्टाग्राम पर उनका गुस्सा भरा संदेश अब चर्चा में है।

नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर पुराना विवाद गरमा गया है। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अब अभिनेता के समर्थकों पर निशाना साधते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। तनुश्री ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उनके साथ हुए कथित हैरेसमेंट के बारे में जानने के बावजूद नाना की तारीफ की, उन्होंने उन्हें गहरी चोट पहुंचाई है। साल 2018 में उनके आरोपों ने भारत में #MeToo आंदोलन को नई चर्चा दी थी। अब उनके ताजा बयान और पुराने आरोप फिर सुर्खियों में हैं।

नाना पाटेकर के समर्थकों से तनुश्री दत्ता ने क्या कहा?

तनुश्री दत्ता ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाना पाटेकर के समर्थकों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि एक पूरा समुदाय ऐसे व्यक्ति का जश्न मना रहा है, जिस पर उन्होंने करीब दो दशक तक हैरेसमेंट, प्रताड़ना और मानसिक आघात पहुंचाने के आरोप लगाए थे। तनुश्री ने अपने पोस्ट में नाना पाटेकर के समर्थकों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा,

कल्पना कीजिए कि एक पूरा कम्युनिटी सरेआम रूप से ऐसे शख्स की तारीफ कर रहा है, जिसने करीब दो दशकों तक एक मासूम का शोषण किया, उसे प्रताड़ित किया और गहरे मानसिक आघात दिए। शायद इस दुष्ट कम्युनिटी के लोगों को अपनी ही आग में डूब जाना चाहिए या उसी आग में जल जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट के सबूत का दावा, देखते ही शोक मनाने वालों पर भड़की सिंगर

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बताया राक्षस

बकौल तनुश्री,

मैं नाना के इन समर्थकों में से हर एक को राख में बदलते हुए देखूंगी। एक शोषक की तारीफ करने और उसके प्रति सम्मान जताने वाले उनके शब्द मेरे दिल में आग की तरह धंस गए हैं। उन्होंने उनके लिए मेरे मन में बचा-खुचा सम्मान भी खत्म कर दिया है। मैं इन सभी आत्माओं को वहां भेज दूंगी, जहां नाना की आत्मा जा रही है। अगले 10,000 साल तक वे सभी बार-बार वही सब झेलेंगे, जिससे मैं गुजरी हूं। जिन लोगों ने मुझे उस दर्द से गुजरते देखने के बावजूद एक राक्षस की तारीफ करने और उसे सही ठहराने का दिल किया, उनके लिए मेरी दिव्य दुनिया में कोई जगह नहीं है। लोग किसका साथ देते हैं, इससे उनके चरित्र और उनके दिल की सच्चाई सामने आती है।

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

नाना पाटेकर की मौत पर ‘ईविल डेड’ कमेंट को तनुश्री ने कैसे सही ठहराया?

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री को अपने ‘ईविल डेड’ कमेंट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके जवाब में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी रिएक्शन समझाने की कोशिश की। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति की मौत से अतीत में कथित तौर पर किए गए गलत काम मिट नहीं जाते। तनुश्री ने नाना को “एक दुखवादी, बीमार मनोरोगी” बताया और उनकी मौत को “किसी चमत्कार से कम नहीं” कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि उनका दुख आखिरकार खत्म हो गया है।