टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद मां आयशा श्रॉफ ने हनुमान चालीसा की तस्वीर शेयर की। उन्होंने भगवान हनुमान के प्रति आस्था जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके बेटे को बचा लिया।

टाइगर श्रॉफ की कार पर एक दो राउंड नहीं बल्कि 7 राउंड गोलियां चली, बावजूद एक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ। उनकी मां आयशा श्रॉफ ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके चर्चे हो रहे हैं। उनकी मां आयशा श्रॉफ का कहना है कि उनके बेटो को हनुमान जी ने बचा लिया। सवाल है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा तो चलिए बताते हैं, पूरा माजरा।

आयशा श्रॉफ ने क्या पोस्ट किया?

आयशा श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टाइगर की कार की तस्वीर शेयर की। इसमें कार के डैशबोर्ड पर हनुमान चालीसा रखी नजर आ रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हनुमान जी ने उसे बचा लिया। यही है हनुमान चालीसा की पावर।” इस पोस्ट के जरिए आयशा ने मुश्किल वक्त में भगवान के प्रति अपना विश्वास जाहिर किया। फायरिंग की घटना और टाइगर के सुरक्षित बचने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

टाइगर और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर भी चर्चा में

रिपोर्ट में एक दूसरी तस्वीर का भी जिक्र है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नजर आ रहे हैं। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री हनुमान भक्त हैं और लोगों को बजरंगबली में आस्था रखना सिखाते हैं। वो कथावाचक व आध्यात्मिक गुरु भी हैं। उन्हें बागेश्वर धाम सरकार या बाबा बागेश्वर के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर भी थे निशाने पर, खुलासा होने पर हिला बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ के साथ क्या हुआ था?

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की कार के पास फायरिंग की घटना हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, अभिनेता फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार को निशाना बनाया गया। टाइगर गोली लगने से बच गए, हालांकि घटना में उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई थी। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर और उनके परिवार से मुलाकात की थी। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

और पढ़ें: कौन हैं बबीता और राधा? जिसकी टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुई गिरफ्तारी