Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' एडवांस बुकिंग जमकर कमाई कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन फ़िल्में कौन हैं? इनमें ना ‘धुरंधर’ की कोई जगह है और ना ही ‘बॉर्डर 2’ की। देखें टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट…

5. कल्कि 2898 AD (2024)
नाग अश्विन इस एपिक साइंस फिक्शन फिल्म के डायरेक्टर हैं। इस तेलुगु फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। भारत में इस फिल्म ने पहले दिन 95.3 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 646.31 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1042.25 करोड़ रुपए रहा था।
4.RRR (2022)
यह तेलुगु एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन एस. एस. राजामौली ने किया है। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है, जबकि उनके साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 133 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 782.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1230 करोड़ रुपए रही थी।
यह भी पढ़ें : Border 2 Banned : रिलीज से पहले ही सनी देओल की फिल्म पर संकट, इन 6 देशों में हुई बैन
3.KGF Chapter 2 (2022)
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस कन्नड़ पीरियड एक्शन फिल्म में यश का लीड रोल है, जबकि उनके साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 116 अरोड़ रुपए और लाइफटाइम 859.7 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1215 करोड़ रुपए रहा था।
2. पुष्पा 2 : द रूल (2024)
यह तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 174.9 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 1234.1 करोड़ रुपए हुआ था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1742.1 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Border 2 First Review: कैसी है सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? यह एक सीन देख रो पड़े लोग
1. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)
एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस एपिक एक्शन तेलुगु फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज की अहम् भूमिका है। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 121 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 1030 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 1788.06 करोड़ रुपए रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।