यश की ‘टॉक्सिक’ ने रविवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि शुरुआती घंटों के मुकाबले दोपहर तक बुकिंग कई गुना उछल गई, आंकड़े हैरान करेंगे।

यश की ‘टॉक्सिक’ भले ही बीते 3 दिन से ग्रोथ को तरस रही है। लेकिन रविवार को इसके टिकट बिक्री में अलग ही क्रेज देखने को मिला। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। खासकर बुकमायशो पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग में सुबह से दोपहर के बीच जिस तरह की तेजी आई, उसने फिल्म के रविवार के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की टिकट बिक्री ने कुछ ही घंटों में ऐसी छलांग लगाई, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। चार दिनों में फिल्म की कुल ऑनलाइन बिक्री भी एक बड़े आंकड़े के करीब पहुंच चुकी थी। अब नजर रविवार के फाइनल बिजनेस पर है।

रविवार को ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग कैसी रही?

30 अगस्त यानी रविवार को ‘टॉक्सिक’ ने सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बुक माय शो पर करीब 60 हजार टिकट बेच दिए। सुबह 7 से 8 बजे के बीच जहां 1,890 टिकट बिके थे, वहीं दोपहर 12 से 1 बजे के स्लॉट में यह संख्या बढ़कर 16,910 टिकट हो गई। यानी शुरुआती घंटे के मुकाबले पीक दोपहर स्लॉट में टिकट बिक्री में करीब 838 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर के पीक स्लॉट में फिल्म करीब 143 टिकट प्रति मिनट की रफ्तार से बिक रही थी। रविवार की यह तेजी फिल्म के वीकेंड बिजनेस के लिए खास संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी 65 से ज्यादा फ़िल्में, 'हैवान' से 'रामायण' तक देखें पूरी लिस्ट

चार दिनों में ‘टॉक्सिक’ ने बुकमायशो पर कितने टिकट बेच दिए?

रविवार की बुकिंग शुरू होने से पहले ही ‘टॉक्सिक’ बुक माय शो पर 35.1 लाख टिकट की कुल बिक्री दर्ज कर चुकी थी। इसमें प्री-सेल्स का योगदान 16.7 लाख टिकट रहा। पहले दिन यानी बुधवार को 8.97 लाख, गुरुवार को 3.71 लाख, शुक्रवार को 3.03 लाख और शनिवार को करीब 2.74 लाख टिकट बिके। इसके बाद रविवार की तेज बुकिंग ने फिल्म की कुल टिकट बिक्री को और ऊपर पहुंचा दिया।

कन्नड़ फिल्मों की बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ कहां खड़ी है?

बुकमायशो की ट्रेंडिंग लिस्ट में कन्नड़ फिल्मों की टिकट बिक्री देखें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ 1.41 करोड़ टिकटों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद ‘टॉक्सिक’ 35.1 लाख टिकटों के साथ दूसरे स्थान पर है। बुक माय शो पर इन 10 कन्नड़ फिल्मों के टिकट सबसे ज्यादा बिके:-

रैंकफिल्मबुक माय शो पर बिके टिकट
1कांतारा चैप्टर 114.10 मिलियन
2टॉक्सिक3.51 मिलियन (4 दिनों में)
3सु फ्रॉम सो2.60 मिलियन
4काटेरा970K
5मैक्स800K
6यूआई600K
7केडी: द डेविल593K
8सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए470K
9मार्क425K
10कृष्णम प्रणय सखी412K

क्या रविवार की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा असर डालेगी?

रविवार की मजबूत बुकिंग फिल्म के लिए इसलिए अहम है क्योंकि ‘टॉक्सिक’ अपने पांच दिवसीय एक्सटेंडेड वीकेंड के आखिरी चरण में है। शनिवार के बाद रविवार आमतौर पर थिएटर फुटफॉल के लिहाज से बड़ा दिन माना जाता है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बिक्री में आया उछाल सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहा है। हालांकि बुकमायशो की टिकट बिक्री को सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बराबर नहीं माना जा सकता। वास्तविक कमाई पर शो की संख्या, टिकट कीमत, ऑक्यूपेंसी और अलग-अलग शहरों के प्रदर्शन जैसे कई फैक्टर असर डालते हैं।

यह भी पढ़ें : Toxic Dialogues: यश की ‘टॉक्सिक’ के 25 धांसू डायलॉग्स, हर लाइन में एटिट्यूड ऐसा कि याद रह जाए!

‘टॉक्सिक’ की कहानी और स्टार कास्ट में क्या खास है?

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और कहानी गैंगस्टर दुनिया की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय भी फिल्म का हिस्सा हैं।