Yash Toxic Day 1 Box Office Advance Booking: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है। फिल्म ने 2026 की टॉप-7 फिल्मों के बीच एक खास जगह बना ली है।

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बना दिया है कि ट्रेड पंडितों की नजरें अब इसकी ओपनिंग पर टिक गई हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए अभी महज 32 घंटे हुए हैं, लेकिन टिकट बिक्री ने ऐसा रफ्तार पकड़ी है कि यह 2026 की सबसे बड़ी प्री-सेल्स वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक 11.92 करोड़ रुपये की डे-1 एडवांस बुकिंग कर ली है और 2.73 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

32 घंटे में 12 करोड़ के करीब पहुंची एडवांस बुकिंग

यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को रात करीब 1:20 बजे शुरू हुई थी। महज कुछ घंटों में ही दर्शकों का क्रेज साफ नजर आने लगा। 22 अगस्त सुबह 9:30 बजे तक फिल्म ने ब्लॉक्ड सीट्स को छोड़कर 11.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन एडवांस बुकिंग से कर लिया था। इस दौरान 2.73 लाख टिकट बिके। सबसे खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं। ऐसे में अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े और भी बड़ा उछाल दिखा सकते हैं।

और पढ़ें - गोविंदा के दोस्तों से परेशान थीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'सब सिर्फ वाह-वाह करते हैं...'

2026 की टॉप-7 डे-1 प्री-सेल्स में शामिल हुई ‘टॉक्सिक’

11.92 करोड़ रुपये के साथ ‘टॉक्सिक’ ने 2026 में भारतीय फिल्मों की डे-1 एडवांस बुकिंग में 7वां स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म ने पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी प्री-सेल्स 10.49 करोड़ रुपये रही थी। अब ‘टॉक्सिक’ की नजर सीधे टॉप-3 पर है और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह ‘पेड्डी’ के 20.66 करोड़ रुपये के आंकड़े को चुनौती दे सकती है।

2026 की सबसे बड़ी डे-1 एडवांस बुकिंग

  • ‘धुरंधर 2’ – 53 करोड़ रुपये ‘जना नायकन’ – 22.26 करोड़ रुपये 
  • ‘पेड्डी’ – 20.66 करोड़ रुपये 
  • ‘द राजा साब’ – 15.31 करोड़ रुपये 
  • ‘मना शंकर वर प्रसाद गरु’ – 14 करोड़+ रुपये 
  • ‘बॉर्डर 2’ – 12.5 करोड़ रुपये 
  • ‘टॉक्सिक’ – 11.92 करोड़ रुपये 
  • ‘उस्ताद भगत सिंह’ – 10.49 करोड़ रुपये 

और पढ़ें - दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, ‘मेल ईगो’ की वजह से हुईं बाहर?

हिंदी वर्जन ने भी मचाई धूम

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान कन्नड़ और हिंदी वर्जन से आ रहा है। कुल 11.92 करोड़ रुपये में कन्नड़ वर्जन ने 7.61 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने 4.11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। वहीं तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन को मिलाकर करीब 3.5 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। यह आंकड़ा इसलिए भी अहम है क्योंकि यश की पैन-इंडिया स्टारडम अब सिर्फ कन्नड़ दर्शकों तक सीमित नहीं रह गई है। हिंदी मार्केट में भी ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं यश

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद यश करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में यश का एक बार फिर बड़े और इंटेंस अवतार में नजर आना दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

क्या पहले दिन 50 करोड़ पार करेगी ‘टॉक्सिक’?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब रिलीज से चार दिन पहले फिल्म करीब 12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर चुकी है, तो रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? फिलहाल कोई पक्की ओपनिंग भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन प्री-सेल्स की रफ्तार ने इतना जरूर संकेत दे दिया है कि ‘टॉक्सिक’ एक बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। अगर बचे हुए चार दिनों में टिकट बिक्री इसी तरह बढ़ती रही, तो यश की फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों की रेस में मजबूती से उतर सकती है। अब सबकी नजरें 26 अगस्त पर हैं, जब ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी और असली बॉक्स ऑफिस तूफान शुरू होगा।