यश की दो फिल्मों ‘रामायणम्’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर बैक टू बैक रिलीज हुए हैं। दोनों फ़िल्में इसी साल रिलीज होंगी और ओपनिंग के मामले में यश के लिए बड़ी रिकॉर्ड क्रिएटिंग हो सकती हैं।

यश के लिए 2026 बॉक्स ऑफिस पर बेहद खास साबित हो सकता है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद अब उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद यश नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में रावण के किरदार में नजर आएंगे, जो 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि दोनों फिल्मों से दुनियाभर में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो यश एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

यश 2026 में कौन-सा बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकते हैं?

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, यश के सामने 2026 में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। दावा किया जा रहा है कि वह एक ही कैलेंडर ईयर में विलेन या डार्क एंटी-हीरो के तौर पर दो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग देने वाले पहले इंडियन एक्टर बन सकते हैं। ‘टॉक्सिक’ में उनका किरदार खतरनाक और ग्रे शेड्स वाला नजर आ रहा है, जबकि ‘रामायण: पार्ट 1’ में वे मुख्य विलेन रावण की भूमिका निभाएंगे।

‘टॉक्सिक’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। यश के अलावा फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का एक्शन, डार्क टोन और गैंगस्टर वर्ल्ड इसकी सबसे बड़ी खासियतों में शामिल हैं। इसी बज़ को देखते हुए रिपोर्ट में फिल्म के पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने की संभावना जताई गई है।

‘रामायण’ में रावण बनकर क्या कमाल करेंगे यश?

‘टॉक्सिक’ के कुछ ही महीनों बाद यश नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में रावण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के बाद रावण के रूप में यश की मौजूदगी ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है। रणबीर कपूर समेत बड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म से भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है, जो 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है।

क्या यश एक साल में दो 100 करोड़ ओपनर देने वाले पहले इंडियन बनेंगे?

अगर ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण: पार्ट 1’ दोनों दुनियाभर में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहती हैं, तो यश के नाम एक बेहद खास उपलब्धि जुड़ सकती है। वे एक ही साल में दो 100 करोड़ी ओपनिंग देने वाले पहले इंडियन एक्टर बन सकते हैं। खास बात यह होगी कि दोनों फिल्मों में उनका किरदार पारंपरिक हीरो से अलग है—एक तरफ ‘टॉक्सिक’ का डार्क गैंगस्टर अवतार और दूसरी तरफ ‘रामायण’ का रावण। यही कॉम्बिनेशन इस संभावित रिकॉर्ड को और दिलचस्प बना सकता है।