यश की ‘Toxic’ का ट्रेलर बेंगलुरु में ग्रैंड लॉन्च के साथ रिलीज हुआ। डबल रोल, डार्क क्राइम वर्ल्ड, एक्शन और न्यूड सीन ने फैंस को चौंका दिया। जानिए ट्रेलर देख सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले?
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का ट्रेलर शनिवार शाम बेंगलुरु में हुए ग्रैंड लॉन्च इवेंट में रिलीज कर दिया गया। इसी के साथ इसे ऑनलाइन भी जारी किया गया। ट्रेलर में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अपने-अपने किरदारों में नजर आती हैं। फिल्म की दुनिया हिंसा, सत्ता, प्यार और धोखे से भरी दिखाई देती है। ट्रेलर में एक बच्चे की झलक बार-बार दिखाई जाती है, जिसके बाद यश के डबल रोल की एंट्री होती है। वहीं, एक न्यूड सीन ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और फैंस के बीच चर्चा शुरू कर दी।
‘Toxic’ ट्रेलर में यश का डबल रोल क्या है?
ट्रेलर में यश को दो किरदारों राया और रूमी के रूप में पेश किया गया है। रूमी को टिकट के नाम से भी जाना जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बच्चे की झलक बार-बार दिखाई देती है, जिसके बाद कहानी यश के इन किरदारों की तरफ बढ़ती नजर आती है। फिल्म की दुनिया बेहद हिंसक और खतरनाक क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड के बीच स्थापित है, जहां रिश्ते और वफादारी किसी भी पल बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Toxic Trailer में दिखा यश का खतरनाक गैंगस्टर अवतार, 4.38 मिनट का वीडियो करता है रोंगटे खड़े
‘Toxic’ ट्रेलर देखकर फैंस ने क्या कहा?
ट्रेलर पर फैंस ए रिएक्शंस एक्साइटमेंट से भरे हुए हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर सामान.. 🔥 #Toxicthemovie #Yash .. 💥 ट्रेलर के लिए सनसनीखेज रिएक्शन। ओपनिंग मामूली नहीं होगी। #Toxic”
एक अन्य फैन ने लिखा, “प्रिय बॉक्स ऑफिस, तुम्हारे पापा आ रहे हैं..#TOXIC का जबरदस्त ट्रेलर अब आउट!’’ एक अन्य यूजर ने लिखा, "ट्रेलर वाकई शानदार है! हालांकि इसकी कहानी का आधार अभी थोड़ा अस्पष्ट नजर आ रहा है, लेकिन फिल्म का भव्य स्तर बेहद प्रभावशाली है और यश अपने अंदाज में कमाल के नजर आ रहे हैं।”
एक यूजर ने यश के लुक की तारीफ करते हुए कहा, “लगता है यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। यश दाढ़ी और उस हेयरस्टाइल में रॉकस्टार लग रहे हैं। फिल्म से उम्मीदें सच में बहुत ज्यादा हैं । ” एक यूजर का कमेंट है, “इसे कहते है ट्रेलर। क्या बना दिया है भाई यश आपने ! किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म सच मै इतनी टोक्सिक होगी। फिल्म कितनी वाइल्ड होगी ये सोचो। और ट्रेलर मै स्टोरी का आप किसी भी तरह का अंदाजा नहीं लगा सकते हो।”
यह भी पढ़ें : Toxic Trailer से पहले वायरल हुईं कियारा आडवाणी की ये 8 PHOTO, देखकर फटी रह गईं लोगों की आंखें
एक अन्य प्रतिक्रिया में कहा गया, “यह आपकी औसत फेयरी टेल नहीं है। डार्क टोन, जबरदस्त एक्शन और वह पूरी रॉकी भाई वाली एनर्जी... यह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।” एक फैन ने लिखा, “सिनेमैटोग्राफी शानदार और यश की एक्टिंग बस वाह।” वहीं एक अन्य ने कहा, “ऐसा ही मूवी ट्रेलर होना चाहिए। यश भाई, 2000 करोड़ तो पक्का।” वहीं, एक यूजर ने इसे बोरिंग बताते हुए लिखा, “बहुत बोरिंग है, मैं तो 2 मिनट भी नहीं देख पाई। इसका डायरेक्टर कौन है?”
‘Toxic’ की कहानी में क्या है क्राइम, पावर और धोखा?
ट्रेलर एक ऐसे क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड की झलक देता है, जहां हिंसा लगातार मौजूद है। कई दृश्यों में खून-खराबे और ग्राफिक विजुअल्स भी दिखाई देते हैं। कहानी का केंद्र पावर, रोमांस और विश्वासघात के आसपास घूमता नजर आता है। ट्रेलर में रिश्तों और वफादारी को लेकर अनिश्चितता साफ दिखती है। वहीं, स्टाइलिश एक्शन और डार्क रोमांस फिल्म को एक अलग टोन देते हैं। ट्रेलर के रिलीज होते ही यश का एक न्यूड सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, खासकर यश के डबल रोल, डार्क क्राइम वर्ल्ड और एक्शन को लेकर।
