एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, थलपति विजय के शपथ ग्रहण में मौजूदगी के कारण चर्चा में हैं। विजय की पत्नी की अनुपस्थिति ने उनके रिश्ते की अटकलों को तेज कर दिया है। लेख में प्रभास व राणा दग्गुबाती संग उनके पुराने कथित संबंधों का भी उल्लेख है।
क्यों चर्चा में हैं तृषा कृष्णन?

तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय (Vijay Joseph) के मुख्यमंत्री बनने की जितनी चर्चा है, उतनी ही चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और उनकी दोस्ती को लेकर भी हो रही है। हाल ही में जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली, तो उस कार्यक्रम से उनकी पत्नी संगीता और बच्चे नदारद थे। लेकिन वहां एक्ट्रेस तृषा मौजूद थीं। इतना ही नहीं, वो आगे की लाइन में बैठी थीं और प्रोग्राम से पहले विजय की मां को गले लगाते हुए भी दिखीं। इस इवेंट के बाद से तृषा की ही बातें हो रही हैं।
तृषा अब 'टॉक ऑफ द टाउन' बन गई हैं। आपको बता दें कि तृषा ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं, उनके दोस्त कहे जाने वाले विजय के बारे में भी खबरें हैं कि वो अपनी पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तृषा के पुराने बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट वायरल होने लगी है। चलिए देखते हैं कि तृषा का नाम किन-किन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है।
'वर्षम' फिल्म के दौरान प्रभास से जुड़ा नाम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्टर प्रभास (Prabhas) का। साल 2004 में आई फिल्म 'वर्षम' के समय कहा जाता था कि प्रभास और तृषा रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता था। जब उनकी शादी की खबरें आने लगीं, तो दोनों ने खुद सामने आकर सफाई दी कि 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, शादी नहीं कर रहे'। इसके बाद ये मामला शांत हो गया।

इसके बाद तृषा का नाम तमिल एक्टर सिंबू (Silambarasan TR) के साथ जोड़ा गया। साल 2006 में सिंबू और तृषा के अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, ये अफवाहें भी धीरे-धीरे खत्म हो गईं।

जब राणा ने कबूल की थी रिलेशनशिप की बात
साल 2010 में तृषा का नाम एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) के साथ जुड़ा। दोनों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुए। हालांकि, तृषा ने कहा कि 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, प्रेमी नहीं'। लेकिन एक इंटरव्यू में राणा ने खुद मान लिया था कि 'मैं और तृषा रिलेशनशिप में हैं'। पर बाद में उनका भी ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद एक्टर धनुष (Dhanush) के साथ भी तृषा का नाम सामने आया। दोनों की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थीं, लेकिन यह खबर जितनी तेजी से आई, उतनी ही तेजी से गायब भी हो गई।

फिर तृषा का नाम एक बिजनेसमैन वरुण मनियन (Varun Maniyan) से जुड़ा। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन सगाई के 5-6 महीने बाद ही तृषा ने यह रिश्ता तोड़ दिया और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं।
इन सब खबरों के बाद अब जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है थलपति विजय (Thalapathy Vijay) का। साल 2022 से ही तृषा और विजय की गहरी दोस्ती की बातें चल रही हैं। विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी देने की अफवाहों के बाद तृषा और विजय के रिश्ते की खबरें और तेज हो गई हैं।

हाल ही में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा का उनके परिवार के साथ दिखना इन अटकलों को और हवा दे रहा है। आगे क्या होगा, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर तृषा की लव लाइफ को लेकर गॉसिप का बाजार गर्म है।
