Mumbai Electricity Outage: रूपाली गांगुली ने बिजली कटौती को लेकर क्या शिकायत की? रातभर बिजली न आने से क्यों परेशान हुईं टीवी की अनुपमा? रूपाली गांगुली के ट्वीट पर यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिया?
देशभर में गर्मी के बुरे हाल हैं। इसका असर मुंबई में भी दिख रहा है। टीवी की अनुपमा यानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बिजली की कटौती को लेकर पोस्ट किया है। ट्वीट के माध्यम से रुपाली गांगुली ने बताया कि बिजली कटने से बुरा हाल है। चैट बॉक्स में कोई रिस्पॉन्स नहीं भी नहीं मिला। फैंस इस बात से हैरान हैं कि मुंबई के वर्सोवा में जब ये हाल है, तो बाकी जगह का क्या हाल होगा।

रात में 11 बजे कटी बिजली
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ट्वीट में लिखती हैं कि रात में करीब 11 बजे बिजली गई और 4 घंटों तक नहीं आई। रुपाली ने ये भी बताया कि हमारी बिल्डिंग के साथ ही दो अन्य बिल्डिंग्स में कल रात 11 बजे से लाइट नहीं आ रही है… लाइट बार-बार आती-जाती रहती है, रात 1 बजे बिना लाइट के हैं। लाइट न आने के कारण रुपाली नींद भी ठीक तरह से नहीं ले पाईं।ये है मुंबई @AdaniOnline।'
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
रुपाली गांगुली की ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा कि देशभर में गर्मी के कारण लाइट नहीं मिल पा रही। वहीं एक यूजर ने लिखा कि और गाओ मोदी जी के गुण। यूजर्स को रुपाली गांगुली का दर्द अपने जैसा ही लगा। कई यूजर्स ने रुपाली के ट्वीट पर सहानभूति भी जताई।
और पढ़ें: OTT Release This Week: 3 फ़िल्में, 4 सीरीज, नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक आ रही कंटेंट की भरमार!
गर्मी के कारण देशभर में बुरा हाल
देश के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी के कारण बुरा हाल हो चुका है। मुंबई में गर्मी के दिनों में पानी और बिजली की समस्या शुरू हो जाती है। साल 2020 में मुंबई में बिजली को लेकर बड़े सेलिब्रिटीज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के 3 लीड स्टार्स में कौन ज्यादा अमीर, उम्र में कौन बड़ा?
