अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो चुका है। अब ये दोनों Laughter Chefs 2 का हिस्सा हैं। हाल ही में इस बारे में अभिषेक ने कहा, हमारे बीच कोई नफ़रत नहीं, छोटी इंडस्ट्री है, साथ काम करना आम है। 

Abhishek Kumar On Working With EX Isha Malviya: अभिषेक कुमार हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीज़न 2 में फिर से नज़र आए, जहां उनके साथ समर्थ जुरेल भी हैं। शो में उनकी मौजूदगी के बाद अभिषेक थोडा टेंस भी नजर आए। लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया कि उन्होंने सब कुछ बहुत ठीक हैंडल किया है। उनके ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच कोई नफरत नहीं है।

ब्रेकअप से नहीं पड़ता फर्क, हम सब प्रोफेशनल

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच लंबी रिलेशनशिप रही है। हालांक अब दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली है। दोनों के बीच कुछ नहीं बचा है, वे अब दोस्त भी नहीं हैं। बावजूद इसके लाफ्टर शेफ्स सीज़न 2 में दोनों साथ काम कर रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी Bonding भी नजर आई। अब अभिषेक कुमार ने ईशा के साथ अपने संबंधों पर स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने क्लियर किया है कि ये कोई अजीब बात नहीं है, "कोई किसी से नफ़रत नहीं करता... हम सब किसी न किसी तरह से अटैच हैं।" कुमार ने आगे कहा, "यह एक छोटी इंडस्ट्री है; कभी न कभी एक दूसरे के साथ सामना होता है, इसलिए हमने सब कुछ बहुत सिंपल तरीके से लिया।"


ईशा मालवीय को लेकर कभी नहीं हुई टेंशन

अभिषेक ने बताया कि वह और समर्थ ईशा के शो में आने से बिल्कुल भी टेंशन में नहीं थे। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। क्योंकि सभी को पहले से ही उनके लाफ्टर शेफ्स में शामिल होने की जानकारी थी। इससे उन्हें उनकी एंट्री के लिए हम पहले के तैयार थे। दरअसल हमें कूल रखने के लिए क्रिएटिव टीम ने उन्हें पहले ही इसकी सूचना दे दी थी।

YouTube video player

बिग बॉस 17 के बाद फिर दिखी तिकड़ी

बिग बॉस 17 में जुरेल और ईशा के बीच रिलेशनशिप को लेकर अभिषेक और समर्थ के बीच अक्सर शो में विवाद होता रहता था। एक बार तो अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी मार दिया था। हालांकि शो में ये बात सामने आई थी कि समर्थ और ईशा ने उसे उकसाया था। अब ये तिकड़ी एक बार फिर लाफ्टर शेफ्स सीज़न 2 का हिस्सा है।