टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता शादी के सात साल बाद जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं। उनके अलावा भी कई सेलेब्स जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वो? 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं। हालांकि, अदिति पहली नहीं हैं, जिनके घर जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया है। उनके अलावा भी कई सेलेब्स के जुड़वा बच्चे हैं। तो आइए, एक नजर डालते हैं कि किन टीवी सेलेब्रिटीज के घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रद्धा आर्या-राहुल नागल
श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के एक बेटा और बेटी है, जिनका नाम सिया और शौर्य रखा है। श्रद्धा ने साल 2024 में उन्हें जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें ..

Kantara A Leagend Chapter 1 की असली विलेन एक हीरोइन? झकझोर देते हैं आखिरी 30 मिनट

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
इस लिस्ट में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नाम भी शामिल है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला साल 2023 में जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बने थे। उनका नाम एधा और जीवा है।

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोड़े
पंखुड़ी अवस्थी ने साल 2023 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने उनका नाम राध्या और रादित्य रखा है।​

करण वीर बोहरा-तीजे सिद्धू
करण वीर बोहरा और तीजे सिद्धू के घर जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया था। उन्होंने अपनी बेटियों का नाम बेला और विएना रखा है।

हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान
टीवी के पॉपुलर कपल गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी के घर में साल 2009 में जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। कपल ने उनका नाम निवान और कात्या रखा है। इन दिनों गौरी और हितेन टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें ..

Bigg Boss 19: जरा सी बात को लेकर हाथापाई पर उतरी फरहाना-अशनूर, खतरनाक हुआ घर का माहौल

सारा अरफीन खान -अरफीन खान
बिग बॉस 19 में नजर आए सारा अरफीन खान और अरफीन खान के 2019 में जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम आयजा और जिदान है।

अदिति गुप्ता-कबीर चोपड़ा
​टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कई शोज से नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में कबीर चोपड़ा से शादी की थी। वहीं अब वो शादी के 7 साल बाद जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं।