सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हुई और एंड भी शानदार रहा। इसके बाद फैन्स इंतजार कर रहे हैं अब उन्हें नया क्या देखने को मिलेगा। इसी बीच खबर आ रही है एक नया रियलिटी शो शुरू हो रहा है, जो बिग बॉस 19 से भी ज्यादा हंगामेदार और जोरदार होगा।
इस साल सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 को खूब पॉपुलैरिटी मिली। पूरे सीजन को घर-घर में खूब पसंद किया गया। करीब साढ़े तीन महीने चला ये शो काफी हंगामेदार रहा है। इसका फिनाले होने के बाद दर्शक अब नए रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, बताया जा रहा था कि कलर्स टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन अभी इसमें वक्त लग सकता है। इसी बीच एक नए रियलिटी शो से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आ रही है। आइए, जानते हैं आखिर कौन सा है ये शो...
नया रियलिटी शो द 50
इसी महीने दिसंबर में बिग बॉस 19 के तय समय से पहले समाप्त होने के बाद फैन्स बेसब्री से ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगला रियलिटी शो कौन सा होगा। खतरों के खिलाड़ी 15 अभी कई महीने दूर है, जिसके मई या जून 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। इसी बीच कलर्स टीवी एक बिल्कुल नए और अनोखे रियलिटी शो के साथ इस कमी को पूरा करने के लिए तैयार है। इसका पहला प्रोमो धूम मचा चुका है। बता दें कि द 50 नाम का ये रियलिटी शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा और दर्शकों के सामने इसे एक बिल्कुल नए फॉर्मेट के साथ पेश किया जाएगा। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसका कॉन्सेप्ट साहसिक और दिलचस्प होगा। जैसा की इसकी नाम है द 50 तो इसमें 50 प्रतियोगी होंगे, कोई नियम-कानून नहीं होगा और एक विशाल महल में इसे देखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए कई मशहूर हस्तियां, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यहां तक कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स से भी शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... 2025 में शुरू और बंद हुए ये 8 टीवी सीरियल, एक पर तो 35 दिन में ही लगा ताला
रियलिटी शो द 50 के बारे में
खबरों की मानें तो द 50 मोस्ट फेमस फ्रेंच सीरीज लेस सिंकुआंटे का इंडियन अडाप्शन है। इसका अमेरिकी वर्जन, लॉस 50 2023 में टेलीमुंडो पर प्रसारित हुआ था। अब जियोस्टार इस फॉर्मेट में अपना देसी तड़का लेकर आ रहा है, जिसका उद्देश्य भारत में रियलिटी टेलीविजन को फिर से परिभाषित करना है। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ये शो रियलिटी शो के प्रचलित फॉर्मेट से बिल्कुल अलग होगा। इसमें एक ऐसा माहौल देखने को मिलेगा जहां कुछ भी वर्जित नहीं है, कोई नियम नहीं, विश्वासघात किया जा सकता है और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सकेगा। दिमागी दांव-पेच, सत्ता संघर्ष और 50 गुना ड्रामे से भरपूर द 50 एक रोमांचक शो है, इसके प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची और प्रीमियर डेट जल्द ही घोषित हो सकती है।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना की खुशियां झटके में हुई ढेर, जानें क्या है पूरा मामला
