सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अंजलि अरोड़ा अपने नए घर का गृह प्रवेश करती हुई नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. लॉक-अप फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने मात्र 24 साल की उम्र में काफी कामयाबी हासिल कर ली है। अंजली ने हाल ही में लग्जरी कार खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने अब मुंबई में करोड़ों का अलीशान घर खरीद लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वो अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग कर रहे अंजिली अरोड़ा को जमकर ट्रोल

इस वीडियो में अंजली अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि अंजली के इस घर की सही कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अंजली ने इस घर को खरीने के लिए मोटी रकम चुकाई है। अब अंजली के इस गृह प्रवेश की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां लोग उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'अंजलि अरोड़ा के पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'वैसे ये कमाती कहां से है?' वहीं तीसरे ने लिखा, ‘बिना जॉब किए अंजली घर कैसे खरीद सकती हैं।’

View post on Instagram

कौन हैं अंजिली अरोड़ा?

अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर डांस कर पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद वो कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इस शो में वो मुनव्वर फारूकी के साथ रिलेनशिप में होने की वजह से भी सुर्खियों में थीं। इसके बाद वो अपने MMS लीक होने के बाद खूब चर्चा में आई थीं। दावा किया जा रहा था कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजलि अरोड़ा थीं। वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि रिएलिटी शो लॉक अप की कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं और मीका सिंह के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही स्वयंवर रचा सकती हैं।

और पढ़ें…

हार्ट अटैक नहीं तो फिर क्या हुआ 'CID' इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स को, दया ने बताई सच्चाई