ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बॉस में खुलासा किया कि वो नील से शादी करने से पहले एक टॉक्सिक रिशेनशिप में थीं। इसके साथ ही उन्होंने नील की भी तारीफ की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस 17 के पॉपुलर कंटेस्टेंट नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में शो में ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि वो नील के पहले एक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने बताया कि वो उस रिश्ते में अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो चुकी थीं और इस वजह से काफी परेशान रहती थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निल से उन्हें सच्चा प्यार हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐश्वर्या शर्मा ने कही यह बात

ऐश्वर्या ने कहा, 'प्यार की जो भूख होती है ना, के तू मुझे कुछ मत दे, बस प्यार दे, वो इससे मिला। चूंकि मैं एक बेहद टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। उस रिश्ते में मैंने अपना आत्म-सम्मान खो दिया था। मैं लगातार प्यार की तलाश में थी और अपने पार्टनर से प्यार के अलावा और कुछ नहीं चाहती थी, और यह मुझे नील से मिला।' आपको बता दें हाल ही में, ऐश्वर्या और नील ने घर में करवा चौथ मनाया। वहीं बिग बॉस ने भी कपल्स के लिए गिफ्ट्स भी भेजे थे।

2021 में हुई थी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की थी

इससे पहले घर में नील और ऐश्वर्या के बीच लगातार पोकिंग को लेकर बहस हो गई थी। ऐश्वर्या ने नील से कहा था, 'तुम मुझसे दूर रहो, तुम्हारी वजह से मैं गेम नहीं खेल पा रही हूं। हमें अलग-अलग खेलना चाहिए।' ऐसे में नील ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन ऐश्वर्या ने कहा, 'चुप रहो, वरना मैं तमाशा कर दूंगी, तुम जानते हो जब मैं तमाशा करती हूं न तो सब के होश उड़ जाते हैं।'

आपको बता दें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2021 में 30 नवंबर को शादी की थी, जिसकी तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, ऐश्वर्या और नील की शादी इतनी आसान नहीं थी। दोनों की शादी को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि शो में दोनों शो में देवर-भाभी के किरदार में थे। यही वजह थी की दोनो को काफी ट्रोल किया गया था।

और पढ़ें..

Bigg Boss 17: तेरी जितनी कमर, उतनी मेरी कमर, खानजादी पर उलझ गए अभिषेक और अरुण