ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में एंट्री करेंगी। सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी और घरवालों से बातचीत भी करेंगी। क्या होगा इस एंट्री का असर?

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें कई सारे धमाके देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर अभी भी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा, गाली गलौच और एक दूसरे को नीचे में दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हाल ही में शो में 3 की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इसी बीच एक और जबरदस्त खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस बार बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में एंट्री लेने वाली है। अब ये देखना मजेदार होगा कि हिना के साथ घर में आने से किस तरह का हंगामा होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में हिना खान

हिना खान, जो टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस 11 सहित कई शोज में नजर आ चुकी हैं, फिलहाल अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि हिना स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, कैंसर की इस जंग में उनका जोश कम नहीं हुआ है। वे नॉर्मल लाइफ जी रही हैं, इवेंट्स और फंक्शन्स में पूरे जोश के साथ शामिल हो रही है। वे अपने इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। वहीं, हिना शुक्रवार को बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में शामिल होने वाली है। वे शो में बतौर गेस्ट आने वाली है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो हिना, सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती नजर आएंगी और शो में प्रतियोगियों के साथ बातचीत भी करेंगी।

बिग बॉस 18 अपडेट

बिग बॉस 18 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इनमें एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदिति मिस्त्री के नाम शामिल हैं। इसी बीच दिग्विजय सिंह राठी नए टाइम गॉड बन गए हैं। इस दौरान विवियन डीसेना बगावत उतर आए है और दिग्विजय के हाथ में बड़ी पावर आ गई है, जिसकी वजह से गेम और ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क भी देखने मिलेगा।

ये भी पढ़ें...

Bollywood की वो दबंग लेडी, जिसने दिखाई थी सलमान खान को उनकी औकात

1 इशारा और शिल्पा शेट्टी का हुआ था 100Cr का बगंला, 10 PIX में होम टूर