वो हसीना, जिसका जलवा ना साउथ में चला ना बॉलीवुड में, फिर इस शो ने बनाया TV क्वीन
Anita Hassanandani Birthday: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक अनीता हसनंदानी 44 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1981 में मुंबई में हुआ था। अनीता ने टीवी के साथ फिल्मों में भी काम किया है।

टीवी की जानीमानी हसीना अनीता हसनंदानी 44 साल की हो गई हैं। 1981 में उनका जन्म ए सिंधी परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि अनीता एकता कपूर की फेवरेट रही है और इसी वजह से एकता ने उन्हें अपनी फिल्मों में भी काम करने का मौका दिया।
अनीता हसनंदानी ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान टीवी से मिली। अनीता कई नामी टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। फिलहाल वे सीरियल सुमन इंदौरी में नजर आ रही हैं।
अनीता हसनंदानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल इधर उधर से की थी। फिर उन्होंने हरे कांच की चूड़ियां शो किया। वे कभी सौतन कभी सहेली और कोई आप सा जैसे सीरियलों में भी नजर आई। हालांकि, इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।
अनीता हसनंदानी 2005 में एकता कपूर के शो काव्यांजलि में नजर आई। इस शो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। शो को घर-घर में पसंद किया गया और अनीता फेमस हो गईं।
काव्यांजलि से पॉपुलर होने के बाद अनीता हसनंदानी की डिमांड बढ़ गई। उन्हें लगातार शोज ऑफर्स होने लगे। उन्होंने कयामत, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, क्या दिल ने कहा, कसम से, किस देश में है मेरा दिल, लाखों में एक, नागिन 3, नागिन 4-6 आदि सीरियलों में काम किया।
अनीता हसनंदानी 2001 में साउथ फिल्म नुव्वु नेनु में काम किया। इसके बाद वे कुछ और साउथ मूवीज में नजर आईं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।
अनीता हसनंदानी 2003 में बॉलीवुड फिल्म कुछ तो है से डेब्यू किया। ये फिल्म डिजास्टर रही। इसके अलावा वे ये दिल, कृष्णा कोटेज, कोई आप सा, दस कहानियां, जस्ट मैरिड, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
अनीता हसनंदानी ने 2013 में कारपोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से शादी की। कपल के एक बेटा है, जो अब 5 साल का हो गया है। इसका नाम आरव रेड्डी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

