सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे की मां विक्की जैन के थप्पड़ कांड पर रिएक्ट कर रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस 17' में जब से अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ गई हैं, तब से दोनों सिर्फ लड़ते हुए ही नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब विक्की ने सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की अपनी वाइफ अंकिता लोखंडे को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं अब अंकिता लोखंडे की मां ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंकिता लोखंडे की मां ने कही यह बात

अंकिता की मां वंदना से जब इस वीडियो को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल गलत था वो। क्योंकि मैं विक्की को भी जानती हूं मेरे साथ में रहते हैं वो तो मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। ये बिल्कुल गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं था। क्योंकि वो बहुत प्यार करने वाला कपल हैं और वो एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।'

क्या है पूरा मामला?

ये सब तब शुरू हुआ जब अभिषेक कुमार के साथ विक्की की बहस हो रही थी। इस दौरान अरुण, विक्की को बोलने नहीं दे रहे थे, जिससे विक्की को गुस्सा आ रहा था। वहीं अंकिता भी विक्की को चुप करकर बीच में बोलने लगीं। ऐसे में विक्की चिढ़ गए। इसके बाद विक्की एकदम बेड से उठे और अंकिता की तरफ गुस्से में आए, जिससे वो काफी शॉक्ड रह गई। हालांकि, इसके बाद अंकिता ने भी विक्की की क्लास लगाई। ऐसे में विक्की ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा, 'मैं गुस्से में अपना कंबल एक तरफ रख रहा था, ऐसे दावे करना बंद करें। ये एक मजाक नहीं है।'

और पढ़ें..

CELEBS PHOTOS: कैमरे के सामने पहले मलाइका अरोड़ा ने एडजस्ट की पैंट फिर मारे जमकर पोज