तारक मेहता शो के एक्टर गुरुचरण सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। असित मोदी ने पेमेंट रोकने के आरोपों पर सफाई दी और गुरुचरण के शो छोड़ने का कारण बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह की हालत काफी गंभीर है। वो इस समय हॉस्पिलट में एडमिट हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास काम नहीं है और इस वजह से उन्हें पैसों की काफी समस्या हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आज तक उनकी पेमेंट रोक रखी है। इस बारे में अब असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से आमिर खान पर भड़की EX वाइफ किरण राव! सेट पर हुआ था हंगामा

असित कुमार मोदी का खुलासा

असित कुमार मोदी ने कहा, 'फिलहाल, बालू (बलविंदर सिंह सूरी) रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभा रहे हैं और वह कमाल कर रहे हैं। गुरुचरण सिंह के लिए बहुत प्यार है, और यहां तक कि मेरा परिवार भी उनसे बहुत प्यार करता है। वो एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं और बहुत आध्यात्मिक हैं। कोविड के दौरान, उन्हें अकेलापन या कुछ और महसूस हुआ, इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने गलत फैसला लिया। अब, यह मुश्किल है, लेकिन मुझे भविष्य के बारे में नहीं पता कि वो शो में वापसी करेंगे या नहीं। गुरुचरण अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे बहुत इमोशनली कनेक्टेड हूं। मेरी पत्नी और बच्चे उनसे प्यार करते हैं और उन्हें मानते हैं।'

बॉलीवुड की वो बिन ब्याही मां, जिसे आधी रात को किसने निकाला था घर से बाहर!

असित कुमार मोदी ने गुरुचरण सिंह को कई बार समझाई थी यह बात

इसके साथ ही असित कुमार मोदी ने गुरुचरण सिंह पेमेंट रोकने की खबरों को खारिज कर दिया। असित मोदी ने बताया कि कैसे उन्होंने गुरुचरण सिंह से कहा कि वो मुंबई आएं और अकेलापन महसूस न करें, क्योंकि वो एक परिवार हैं। उन्होंने समझाया कि अगर कोई व्यक्ति शो छोड़ देता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। जब असित मोदी से पूछा गया कि क्या गुरुचरण ने उनसे काम मांगा था, तो उन्होंने इस बात पर सहमति जताई।

आपको बता दें गुरुचरण सिंह ने 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था। तब से, बलविंदर सूरी रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभा रहे हैं। 8 जनवरी को, गुरुचरण सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए फैंस को अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया।

और पढ़ें..

क्या बॉलीवुड में धमाका करेंगे अल्लू अर्जुन? भंसाली से मुलाकात के बाद चर्चा तेज