बालिका वधू की आनंदी यानी अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली! सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और दिल छू लेने वाला कैप्शन।

Avika Gor Engagement: टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने हाल ही में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। अविका ने अपनी इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में अविका काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अविका गौर ने ऐसे कही मिलिंद चंदवानी को शादी के लिए हां

अविका गौर ने सगाई की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, मैं रोई और अपनी जिंदगी की सबसे आसान हां के लिए चिल्लाई। मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं, बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मो सपने, काजल लगाना और सब कुछ। उसके पास खूब लॉजिक होते हैं। वो शांत रहते हैं और हर बात पर कहते हैं कि चलो किसी भी हालात में फर्स्ट ऐड किट साथ लेकर चलते हैं। मैं नाटक करती हूं, वो इसे मैनेज करते हैं और किसी तरह, हम बस फिट हो गए। इसलिए जब उसने पूछा, तो मेरे अंदर की हिरोइन ने काम करना शुरू कर दिया। हवा में हाथ, मेरी आंखों में आंसू और मेरे दिमाग में जीरो नेटवर्क, क्योंकि यह सच्चा प्यार है? ये हमेशा सही नहीं हो सकता है, लेकिन ये काफी जादुई है।’

View post on Instagram

मिलिंद चंदवानी से पहले इन्हें डेट कर रही थीं अविका गौर

आपको बता दें अविका गौर ने 'श्श्श्श्श... कोई है' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली फेम 'बालिका वधू' में आनंदी के रूप में मिला। इस शो के बाद अविका ने कई फिल्मों में भी काम किया। अविका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही में मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है, जो सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। मिलिंद चंदवानी से पहले उनका नाम मनीष रायसिंघन से जुड़ा था, जो अविका से 18 साल बड़े थे। हालांकि, अविका ने इन खबरों को हमेशा अफवाह बताया था।