Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में प्रतिभागियों के बीच जमकर पंगेबाजी हो रही है। कोई खाना को लेकर लड़ रहा है तो कोई साफ-सफाई पर आपस में बहस कर रहा है। कुछ ऐसे भी है जो बैठकर सिर्फ दूसरों की बुराई कर खुद को महान समझ रहे हैं। 

Bigg Boss 19 Day 4 Updates: ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान का बिग बॉस एक विवादित रियलिटी शो है। शो का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। शो शुरू होते ही पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच पंगे होने लगे हैं। शो के चौथे दिन भी काफी कुछ देखने को मिला। एक बार फिर घर के अंदर खाने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। नेहल चुडासमा खाना ना मिलने की वजह से झगड़ पड़ी। वहीं, कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज में साफ-सफाई को लेकर खूब बहसबाजी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिग बॉस 19 में खाने को लेकर झगड़ा हुआ

बिग बॉस के इस सीजन में खाने को लेकर खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं। पहले चिकन को लेकर पंगा हुआ। इसके बाद दाल को लेकर खूब घमासान मचा। एक बार फिर नेहल चुडासमा ने सबसे पंगा लिया। उन्होंने गौरव खन्ना पर निशाना साधा कि उन्होंने एक कटोरी दाल खाने के बहाने ज्यादा दाल ली और जिसकी वजह से दूसरे घरवालों के लिए दाल नहीं बची। गौरव ने भी अपना बचाव किया, लेकिन जीशान कादरी और बशीर अली ने उनपर चढ़ाई कर दी। बशीर ने तो ये तक कह दिया कि गौरव काम कुछ नहीं करते हैं और बैठकर ऑर्डर चलाते हैं। वहीं, पीनट्स खाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। अभिषेक बजाज और नेहल में बहुत ज्यादा तू तू-मैं मैं हुई। नेहल ने अभिषेक को कमजोर इंसान कहते हुए घर से बाहर जाने को कहा।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: किसका कटा कैप्टेंसी टास्क से पत्ता, किसे मिला झूठा और मक्कार का टैग?

साफ-सफाई को लेकर कुनिका सदानंद-अभिषेक बजाज में बहसबाजी

बिग बॉस 19 के बुधवार के एपिसोड में दिखाया गया कि सभी ने अपने बेड साफ किएऔर चादर को सही से रखा, लेकिन अभिषेक बजाज ने ऐसा नहीं किया। जब कुनिका ने उनसे चादर सही करने को कहा कि वे बहस करने लगे। अभिषेक का कहना था कि वे अपने हिसाब से काम करेंगे और उन्हें रोक-टोक ज्यादा पसंद नहीं है। उन्होंने ये भी कि उन्हें साफ-सफाई पसंद नहीं है और अपने हिसाब से चलेंगे। कुनिका ने भी उसने जमकर बहस की लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी और चले गए।

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के बारे में

आपको बता दें इस बार के बिग बॉस 19 में 16 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके नाम- गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, अवेज दरबार, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, नतालिया जानोसजेक हैं। इनमें से फरहाना भट्ट फिलहाल बिग बॉस के सीक्रेट रूम में है और वहीं से सबका गेम देख रही हैं।