Bigg Boss 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट कितने पढ़े-लिखे,दो ने तो कर रखा है MBA
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले रविवार (7 दिसंबर) को जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट होगा। शो के 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक विजेता बनेगा। जानिए 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट कितने पढ़े-लिखे हैं…

1. गौरव खन्ना कितने पढ़े-लिखे हैं?
43 साल के टीवी एक्टर गौरव खन्ना कानपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग कानपुर के ही सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से हुई है। बाद में उन्होंने मुंबई से कॉलेज लेवल की पढ़ाई की। उन्होंने MBA किया है।
2.फरहाना भट्ट ने कितनी पढ़ाई की है?
28 साल की फरहाना भट्ट कश्मीर की रहने वाली हैं। वे बॉलीवुड एक्ट्रेस और पीस एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ वीमेन से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री ली है। बाद में उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल एक्टर्स प्रीपेयर्स से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss के इतिहास के 6 सबसे महंगे कंटेस्टेंट, 5 गौरव खन्ना पर भारी, एक हर दिन ले रही थी 83 लाख
3.अमाल मलिक ने कहां तक पढ़ाई की है?
35 साल के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज से बी.कॉम किया है। उन्होंने संगीत की तालीम लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्यूजिक से ली। उन्होंने वेस्टर्न क्लासिक, जैज़ और रॉक म्यूजिक सीखा है।
4.तान्या मित्तल कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, तान्या मित्तल 25 साल की हैं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग की है। बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर में ग्रैजुएशन में दाखिला लिया था। लेकिन बिजने पर फोकस करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 Grand Finale OTT पर कहां कितने बजे देखें, कितनी है प्राइज मनी, यहां जानिए सबकुछ
5. कितने पढ़े-लिखे हैं प्रणीत मोरे
प्रणीत मोरे की उम्र 34 साल बताई जाती है। वे स्टैंडअप कॉमेडियन होने के साथ-साथ आरजे भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने मुंबई के वेलिंगकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से MBA किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।