एक्ट्रेस सना खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सना ने सोशल मीडिया पर दुखद खबर साझा की और प्रार्थनाओं का अनुरोध किया।

Sana Khan Mother Passed Away: सलमान खान की फिल्म 'जय हो' की एक्ट्रेस सना खान के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनकी मां का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सना खान का इमोशनल पोस्ट

सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी अम्मी, मिसेज सईदा कई दिनों तक खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट गई हैं। नमाज-ए-जनाजा ओशिवारा कब्रिस्तान में 09:45 बजे अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी।' सना के इस पोस्ट को देखने के बाद सभी उन्हें मजबूत रहने के लिए कह रहे हैं।

कौन हैं सना खान?

आपको बता दें सना खान का जन्म 1987 में मुंबई के मलयाली मुस्लिम परिवार में हुआ था। सना खान ने मुंबई से पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और फिर ऐड के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने एडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया। वहीं हिंदी फिल्मों में कुछ खास पॉपुलैरिटी न मिलने के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो सलमान खान की फिल्म 'जय हो', अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में नजर आईं। इसके बाद वो बिग बॉस 6 के साथ-साथ 'झलक दिखला जा 7', 'खतरों के खिलाड़ी 6', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'एंटरटेनमेंट की रात', 'किचन चैम्पियन' जैसे रियलिटी शोज में दिखाई दी थीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया और फिर उन्होंने साल 2020 में मौलाना अनस सईद से गुपचुप निकाह कर लिया था। इस शादी से सना के 2 बच्चे हैं।