बिग बॉस फेम मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा पहला घर। 4.98 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट गोरेगांव में। बालकनी वाले घर का सपना हुआ पूरा!

Manisha Rani buys house in Mumbai: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने हाल ही में मुंबई में अपना पहला सपनों का आशियाना खरीदा है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है। मनीषा ने लिखा, 'नवरात्र का पहला दिन और आप सब के प्यार से और मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर..ये सब कुछ आप सब लोगों की वजह से हुआ है। बहुत बहुत धन्यवाद। हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतने करोड़ का है मनीषा का सपनों का आशियाना

इस खबर को सुनने के बाद लोग मनीषा को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अकेले के दम पर ही मुंबई में घर खरीद लिया। आपको बता दें मनीषा का यह लग्जरी हाउस 4.98 करोड़ रुपए का है। मनीषा का यह अपार्टमेंट गोरेगांव इलाके में स्थित है। यहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यह घर मनीषा के लिए इस वजह से भी खास है, क्योंकि वो हमेशा से बालकनी वाला घर चाहती थीं और यह सपना उन्होंने पूरा कर लिया। इससे पहले मनीषा ने अपने होमटाउन (बिहार) में प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।

कौन हैं मनीषा रानी

सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने के बाद से मनीषा रानी काफी पॉपुलर हो गई थीं। वहीं वो सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा के सीजन 11 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। रियलिटी शो में हिस्सा लेने के साथ-साथ मनीषा कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए रील, तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।