CID एक्टर दिनेश फडनीस का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके यूं चले जाने से सभी लोग सदमे में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Dinesh Phadnis Death. टीवी के पॉपुलर क्राइम शो CID में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का 5 दिसंबर की रात को निधन हो गया। उन्होंने 57 साल की उम्र में मुंबई के तुंगा अस्पताल में आखिरी सांस ली। अब उनका अंतिम संस्कार आज (5 दिसंबर) को दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व मुंबई में किया जाएगा। दिनेश का लीवर डैमेज हो गया था और उसके बाद से ही उनकी हालत काफी गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अब उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ उठी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ दिनेश फडनीस का निधन

दिनेश फडनीस को 1 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दयानंद शेट्टी, जिन्होंने CID में दिनेश के साथ स्क्रीन शेयर की थी, तब से अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट शेयर कर रहे थे। उन्होंने कहा था, 'दिनेश अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं, डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है, यह एक अलग इलाज है और मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।' हालांकि उन्होंने तो दिनेश की बीमारी का खुलासा नहीं किया था, लेकिन खबरों के मुताबिक उनका लिवर डैमेज हो गया था।

टीवी के साथ-साथ दिनेश ने किया था कई फिल्मों में काम

दिनेश फडनीस को CID में फ्रेडरिक्स के किरदार से असल पहचान मिली थी। उन्होंने इस शो को लगभग 20 साल तक काम किया था। CID की शुरुआत 1998 में हुई थी। 2018 तक चलने वाले ये सीरियल इंडियन टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज में से एक है। दिनेश ने न केवल एक एक्टर के रूप में बल्कि शो के कुछ एपिसोड के लिए लेखक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कैमियो किया था। दिनेश कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'सरफरोश', 'सुपर 30', आदि फिल्मों में भी नजर आ चुके थे। 

और पढ़ें..

क्या बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से बंद होने वाला है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? असित मोदी ने किया बड़ा खुलासा