हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी वेडिंग पार्टी अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारण स्थगित कर दी। हिना ने पैपराजी से माफ़ी मांगते हुए कहा कि इस दुखद घटना के बाद जश्न मनाना उचित नहीं होगा।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। दोनों पहले गुपचुप तरीके से इस पवित्र बंधन में बंधे और फिर सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैन्स को दी। हालांकि, शादी के बाद कपल ने स्पेशल वेडिंग पार्टी होस्ट करने की प्लानिंग की थी। लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर इसे कैंसिल करने का फैसला लिया। इसकी वजह 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन का क्रैश होना है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिना खान ने कैंसिल की वेडिंग पार्टी

शुक्रवार को हिना खान ने अपनी पार्टी कैंसिल करने का ऐलान किया और पैपराजी से हाथ जोड़कर माफ़ी मागी। हिना ने पैपराजी से कहा, "एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट बात है। कल मैंने आप सबको आने के लिए कहा था। हमने सोचा था कि एक छोटा सा सेलिब्रेशन रखेंगे। लेकिन कल जो भी हुआ, वो बहुत ही दुखद है...ट्रेजेडी थी। मुझे नहीं लगता कि हमें इस वक्त कोई सेलिब्रेशन करना चाहिए। तो हम इसे पोस्टपोन कर रहे हैं और नेक्स्ट टाइम करेंगे...सॉरी।" हिना के मैसेज के बाद पैपराजी ने भी उनकी हां में हां मिलाई और फिर एक्ट्रेस वहां से रवाना हो गई।

हिना खान के फैसले की लोग कर रहे सराहना

हिना का वीडियो देखने के बाद उनके फैन्स उनकी फीलिंग की तारीफ़ कर रहे हैं। कई लोगों ने रेड हार्ट की इमोजी शेयर कर उन्हें चीयर किया है। एक यूजर का कमेंट है , "हिना के लिए सम्मान।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।" एक यूजर ने हिना की खूबसूरती की तारीफ़ की और लिखा, "खूबसूरत हिना। आप पहले से ज्यादा हॉट लग रही हो।" एक यूजर ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और लिखा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।" 

View post on Instagram

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट टेकऑफ के दो मिनट बाद ही रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई थी। विमान में 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के होस्टल पर गिरा था, जिसमें 5 डॉक्टर्स समेत 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

4 जून को हिना खान ने शेयर की शादी की तस्वीरें

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में शादी की। 4 जून को दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशखबरी सभी के साथ साझा की और उनसे अपने लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी।