स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई ये 10 सुपरहिट फिल्में, जानें OTT पर कहां देखें
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं और इन्होंने बंपर कमाई की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली उन 10 फिल्में के बारे में, जिन्होंने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

शोले-तेरे नाम
1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। 2003 में आई सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे आप जी5 और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बचना ऐ हसीनों-एक था टाइगर
2008 में आई रणबीर कपूर की फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसने 62 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वहीं साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' ने 199 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा-सिंघम रिटर्न्स
साल 2013 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' ने 92 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साल 2014 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
गोल्ड-सत्यमेव जयते
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 158 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। वहीं साल 2018 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने 110 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
मिशन मंगल-बाटला हाउस
साल 2019 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने 290 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 113 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।