टीवी सीरियल 'जमाई राजा' के एक्टर रवि दुबे की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी हालत देखकर हर कोई शॉक्ड है। इस फोटो में रवि दुबे बिल्कुल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहे हैं। उनकी ये हालत देखकर फैंस भी शॉक्ड हैं।

Ravi dubey Transformation: पॉपुलर टीवी सीरियल 'जमाई राजा' में काम कर चुके एक्टर रवि दुबे इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी हालत देखकर हर कोई शॉक्ड है। इस फोटो में रवि दुबे बिल्कुल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहे हैं। उनके सिर के सारे बाल उड़ चुके हैं, पसलियां दिख रही हैं और वो काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये लुक देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर कैसे हुई ये हालत?

दरअसल, रवि दुबे का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म 'फैराडे' का है, जिसके लिए उन्होंने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। रवि दुबे ने इस किरदार में ढलने के लिए न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी खुद को पूरी तरह बदल लिया है। रवि दुबे ने सबसे पहले अपने बर्थडे पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो पहचान में नहीं आ रहे थे।

View post on Instagram

माइकल फैराडे पर बेस्ड है मूवी :

बता दें कि फिल्म 'फैराडे' को रवि दुबे और उनकी पत्नी शरगुन मेहता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रवि दुबे ने बताया कि ये एक प्रयोगात्तमक मूवी है, जो दुनिया के महान साइंटिस्ट माइकल फैराडे पर बेस्ड है। एक्टर ने फिल्म को लेकर फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

मांसपेशियों को झूलता हुआ दिखाने के लिए किया ये काम :

रवि दुबे के मुताबिक, फैराडे के लुक को पाने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है। उन्होंने अपनी मांसपेशियों को झूलता हुआ दिखाने के लिए पहले फैट बढ़ाया और बाद में कुछ स्पेशल एक्सरसाइज के जरिए उन्हें ऐसा शेप दिया, ताकि वो लटकी हुई दिखें। इतना ही नहीं, इस रोल में ढलने के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप भी करवाया है। शूटिंग से पहले उन्हें इस रोल के लिए तैयार होने में करीब 4 घंटे का समय लगता था।

ये भी देखें : 

7600 स्क्वेयर फीट में फैला है कंगना का मनाली वाला बंगला, देखें 7 बेडरूम वाले आलीशान घर की PHOTOS