Jasmin Bhasin Eye Damage. पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का कॉन्टैक्ट लेंस के कारण कॉर्निया डैमेज हो गया और उनकी आंखों से दिखना बंद हो गया। उन्होंने अपने इलाज और स्वास्थ्य के बारे में खुलासा किया। जानिए पूरी खबर। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को लेकर चौंकाने वाली न्यूज सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे पिछले कुछ दिनों से ठीक से सो नहीं पा रही थी और फिर एक इवेंट में अचानक उनकी आंखों में दर्द और जलन हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखें डॉक्टर को दिखाई तो शॉक्ड करने वाली बात सामने आई। दरअसल, उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई और इस वजह से उन्हें दिखना भी बंद हो गया है। दोनों आंखों पर पट्टी बंधी उनकी फोटोज भी सामने आईं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जैस्मिन भसीन ने खुद बताई अपनी हालत

जैस्मिन भसीन ने बताया है कि हाल ही में कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से उनके कॉर्निया डैमेज हो गए और दिखाना भी बंद हो गया। उनका इलाज चल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रॉब्लम 17 जुलाई को शुरू हुई, जब उन्होंने एक इवेंट के लिए लेंस पहना था। लेंस पहनने के बाद उन्हें दर्द का अहसास हुआ और ये धीरे-धीरे बढ़ता ही गया और वह कुछ देर बाद वे कुछ भी देखने की स्थिति में नहीं थी।

Scroll to load tweet…

जैस्मिन भसीन ने बताया क्या हुआ उनकी आंखों के साथ

जैस्मिन भसीन ने बताया- "मैं 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए दिल्ली में थी और तैयार हो रही थी। मुझे नहीं पता कि मेरे लेंस में क्या खराबी थी, लेकिन उन्हें पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा। मैं डॉक्टर के पास जाना चाहती थी, लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से मुझे इवेंट में ही रूकना पड़ा। इसके बाद मेरी हालत और बदतर हो गई। मैंने इस दौरान गॉगल भी पहने लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार दिक्कत इतनी बढ़ गई कि मुझे दिखना ही बंद हो गया।"

जैस्मिन भसीन की आंखों को ठीक होने में लगेगा वक्त

रिपोर्ट्स की मानें तो जैस्मिन भसीन का इलाज चल रहा है और डॉक्टर का कहना है कि उनकी आंखों को ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा। जैस्मिन ने बताया- आई स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद उन्होंने मुझे बताया कि मेरी कॉर्निया डैमेज हो गई थी और उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी। मेरा इलाज चल रहा है और मुझे बहुत दर्द भी हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया है मैं 4-5 दिनों में ठीक हो जाऊंगा, लेकिन तब तक मुझे अपनी आंखों की अच्छी तरह से देखभाल करनी होगी। हालांकि, इसकी वजह से मुझे अपने कोई भी काम कैंसिल नहीं करना पड़ा है। मैं कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी और काम पर वापस आ जाऊंगी।"

View post on Instagram

जैस्मिन भसीन के प्रोजेक्ट

जैस्मिन भसीन ने 2011 में तमिल फिल्म वानम से डेब्यू किया था। फिर वे टीवी सीरियलों में नजर आईं। वे खतरों के खिलाड़ी 9, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया और बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने पंजाबी फिल्म हनीमूम में भी काम किया है। बता दें कि जैस्मीन लंबे समय से एक्टर एली गोनी के साथ रिलेशनशिप में है। जैस्मिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी फोटोज शेयर करतीं रहतीं हैं।

ये भी पढ़ें...

GHKKPM से आउट शक्ति अरोड़ा की अब कैसी है हालत, जानें कैसे गुजर रहे दिन

अगस्त में हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज, 5 में से 3 फिल्मों में होगा महाक्लैश