सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें छोटी सोनू यानी झील मेहता के बॉयफ्रेंड उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सोनू यानी झील मेहता जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस प्रपोजल का वीडियो भी झील ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झील के बॉयफ्रेंड ने उन्हें ऐसे किया प्रपोज

झील ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर स्टेज पर लेकर आते हैं। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे उनके सामने आते हैं और डांस करते हैं और फिर उन्हें प्रपोज करते हैं। इसके बाद झील की खुशी का ठिकाना नहीं होता है और वो उन्हें हग करके प्रपोजल को स्वीकार कर लेती हैं। इसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करने लगती हैं। झील ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘कोई मिल गया मेरा दिल गया।’

View post on Instagram

झील का प्रपोजल वीडियो देखकर लोग ऐसे कर रहे रिएक्ट

अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां शो में टप्पू की भूमिका निभा चुके भव्य गांधी ने कॉमेंट सेक्शन में केवल रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। वहीं कुछ लोग इस पर मजाक बनाते हुए लिख रहे हैं, 'अब टप्पू का क्या होगा।' यहां तक कि एक फैन ने मुन्नाभाई गाने का जिक्र करते हुए कमेंट किया कि झील का वीडियो देखने के बाद टप्पू रात 2 बजे तक शराब पी रहा होगा।

झील मेहता सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदित्य के साथ कई तस्वीरें और रील वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन उन्हें कभी भी आदित्य को टैग नहीं किया था। झील एक्ट्रेस से अब मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं।

और पढ़ें...

Anupamaa फेम रुपाली गांगुली ने इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी को कहा धन्यवाद!