सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक शो में साथ नजर आने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का 2018 में बहंकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। अब झगड़े के 6 साल बाद दोनों एक बार वापसी कर रहे हैं। मगर उनका यह अपकमिंग शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिसका मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। शो के मेकर्स ने जैसे ही इसका प्रोमो शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस प्रोमो वीडियो को शेयर कर मेकर्स ने लिखा, ‘दिल थामकर बैठिए। जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’

Scroll to load tweet…

जानिए क्या है इस प्रोमो वीडियो में?

वीडियो में कपिल शर्मा आते हैं, वैसे ही वहां पर सुनील ग्रोवर आ जाते हैं। फिर कपिल कहते हैं कि मैं आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पर। इसके बाद सुनील कहते हैं कि आप भी आ रहे हैं, तो कपिल कहते हैं कि चलो फिर साथ में चलते हैं। फिर कपिल कहते हैं कि हम 190 से भी ज्यादा देशों में आने वाले हैं। तभी सुनील कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे, लेकिन कपिल कहते हैं कि नहीं ऑस्ट्रेलिया तो जाएंगे, क्योंकि लोग हमारा इंतजार कर रहे हैं। यह सुनकर सुनील ग्रोवर एक शर्त रखते हैं कि हम फिर फ्लाइट से नहीं बल्कि बाई रोड जाएंगे। इतने में वहां पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूर्ण और राजीव ठाकुर भी आ जाते हैं।

2018 में हुई थी कपिल और सुनील की लड़ाई

अब इस प्रोमो को देखकर फैंस इस सो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि मेकर्स ने यह खुलासा नहीं किया कि शो कब स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें साल 2018 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में लड़ाई हो गई थी। कहा तो यह भी जाता है कि उस समय कपिल ने आपा खो दिया था और सुनील पर जूता फेंक दिया था।

और पढ़ें..

क्या ये है अभिषेक बच्चन का Aishwarya Rai से अलग होने का इशारा, नेटीजन्स ने किया इस तरह रिएक्ट