Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का मोस्ट फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन 17 के साथ घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। शो के अभी तक 4 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, लेकिन इसे अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट नहीं मिल पाया है। 

Kaun Banega Crorepati 17 Episode 4: सोनी टेलीविजन के फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 मजेदार होता जा रहा है। नए सीजन का चौथा एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। इसमें दो महिला कंटेस्टेंट ने अच्छा खेला। बता दें कि पहली कंटेस्टेंट कल्याणी आसान से सवाल पर अटक गईं थी। लाइफ लाइन का यूज करने के बावजूद उन्होंने गलत जवाब दिया और वे 5 लाख रुपए लेकर घर लौटीं। आइए, जानते हैं कैसा रहा कल्याणी का खेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा रहा कौन बनेगा करोड़पति 17 का चौथा एपिसोड

अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति 17 के चौथे एपिसोड में दो कंटेस्टेंट को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। पहली कंटेस्टेंट थी कल्याणी, जिन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीता। वैसे, चौथे एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। फिर कल्याणी-सोनल के बीच फास्टेस्ट 5 के मुकाबले में कल्याणी विनर बनी और उन्हें हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। जीत पर वे बहुत ज्यादा रोमांचित नजर आईं। उन्हें शुरुआती जीत के लिए कल्याण ज्वैलर्स की ओर से एक सोने का सिक्का भी मिला। वे असम की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें... Sholay @ 50: धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन की फिल्म के वो 5 छोटे किरदार, जो अमर हो गए

कल्याणी के साथ बिग बी ने खेला केबीसी 17

बिग बी ने कल्याणी के साथ गेम शुरू किया। वे 5 लाख के सवाल तक पहुंची और अपनी पहली लाइफ लाइन यूज की। सवाल था- लगातार 16 सालों तक भुवनेश्वरी कुमारी ने किस खेल में राष्ट्रीय महिला एकल खिताब जीता है? ऑप्शन्स थे- बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वाश और टेनिस। उन्होंने सी ऑप्शन चुना स्क्वाश और वे 5 लाख रुपए जीत गईं। इस जीत के बाद उन्होंने बताया कि वे पेरेंट को भारत घूमने के लिए 5 लाख रुपए देना चाहती हैं। उन्होंने सुपर संदूक खेलकर 70 हजार रुपए जीते, जिसके बाद उन्होंने अपनी एक लाइफ लाइन जीवित कर ली। फिर उनसे 7.50 लाख का सवाल पूछा गया। सवाल था- तुर्कमेनिस्तान में ‘नर्क का द्वार’ उपनाम वाले एक गैस क्रेटर का स्थानीय नाम क्या है, जहां लगभग आधी सदी से लगातार आग जल रही है? ऑप्शन्स थे- दोजख, जहन्नम, कुआं और दरवाजा। उन्होंने सही जवाब देने के लिए खूब दिमाग दौड़ाया। फिर 50-50 लाइफ लाइन भी यूज की। दो गलत जवाब हटने के बाद उन्हें जहन्नम-दरवाजा ऑप्शन्स मिले। उन्होंने एक और लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का यूज किया। ज्यादातर ऑडियंस ने ऑप्शन जहन्नम को चुना। वे जनता के साथ गई और बी ऑप्शन जहन्नम चुना। हालांकि, ये गलत जवाब निकला, सही जवाब था दरवाजा। उन्होंने 5 लाख जीते। दूसरी कंटेस्टेंट अमृता ने हॉट सीट पर बैठकर अच्छा खेल खेला, लेकिन वे 25 लाख के सवाल पर गेम क्विट करके 12.5 लाख लेकर लौटी।