Khatron Ke Khiladi 14. रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो शिल्पा शिंदे के बाद शो से एक और प्रतिभागी एलिमिनेट हो गया है। आपको बता दें कि शो की शूटिंग इन दिनों रोमानिया में चल रही है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) से जुड़ी अपडेट आए दिन सामने आती रहती है। फैन्स शो के प्रोमो सामने आने और शो के शुरू होने की तारीख जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शो की शूटिंग को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आसिम रियाज और होस्ट रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई हुई। कहा जा रहा था कि आसिम को शो से निकाल दिया गया था लेकिन वह माफी मांगकर वापस आ गए। अब खबर है कि शो से एक और प्रतिभागी बाहर हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिल्पा शिंदे के बाद KKK 14 से कौन होगा बाहर?

रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 14 से शिल्पा शिंदे के बाहर कर दिया गया है। वह बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं। अब एक और एविक्शन की खबरें सामने आ रही है। एक यूट्यूब चैनल की मानें तो सनी वरुण ने बताया कि एविक्शन स्टंट गशमीर महाजनी, करणवीर मेहरा, अदिति शर्मा और अभिषेक कुमार द्वारा किया गया था। यह एक अंडरवाटर स्टंट था और सबसे कठिन स्टंट में से एक था। अभिषेक ने स्टंट पूरा किया,जबकि कहा गया था कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है और तैरना नहीं आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति शर्मा को बाहर कर दिया गया है। हालांकि, अदिति के बाहर होने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Khatron Ke Khiladi 14 के प्रतिभागी

रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 14 में इस साल कृष्णा श्रॉफ, गशमीर महाजनी, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, असीम रियाज़, आशीष मेहरोत्रा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, अदिति शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती भाग ले रहे हैं। ये सभी रोमानिया पहुंच चुके हैं और होस्टने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

शालीन भनोट को 200 बिच्छुओं ने काटा

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 से खबर आई थी स्टंट करने के दौरान शालीन भनोट को करीब 200 बिच्छुओं ने काट लिया था और उनकी हालत खराब हो गई थी। शालीन ने अपने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसने देखा जा सकता है कि उनकी पूरा मुंह सूजा हुआ है। बता दें कि शालीन का तुरंत इलाज करवाया गया था। वे जल्दी ही दोबारा शो का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें...

सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं ये 8 हसीनाएं भी पति से उम्र में है कई साल बड़ी

Anupama धमाका: अनु-अनुज नहीं बल्कि ये शख्स फोड़ेगा इस जालसाज का भांडा