Khatron Ke Khiladi 15 Update: टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर कई बार जानकारियां सामने आई। कहा तो ये भी गया था कि इस साल शो कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि, अब शो से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट आई है। 

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का सबसे फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) का नया सीजन देखने के लिए हर कोई बेताब है। हालांकि, कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि मेकर्स ने शो को पोस्टपोन कर दिया है और इस साल ये देखने को नहीं मिलेगा। तब से लेकर अब तक इस शो से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई, लेकिन इनमें से किसी ने भी फैन्स को खुश नहीं किया। अब शो को लेकर जो ताजा और धांसू अपडेट सामने आया है, उसे सुनने के बाद तो फैन्स खुशी से उछल पड़े हैं। हालांकि, शो के नए सीजन को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें भी बहुत बड़ा ट्विस्ट भी है। आइए, जानते हैं होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी अपडेट के बारे में..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 अपडेट

रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर गुड न्यूज है। टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो शो का नया आ रहा है और मेकर्स ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट ये कि दर्शकों को ये शो इस साल देखने नहीं मिलेगा बल्कि ये जनवरी 2026 में शरू होगा। इस साल शुरू ना होने की वजह ये कि मेकर्स अभी कंटेस्टेंट्स फाइनल नहीं कर पाए है और शो से जुड़ी कई और तैयारियां करना भी अभी बाकी हैं। फिलहाल शो की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वैसे तो देखने में आता रहा है कि सलमान खान के बिग बॉस खत्म होने के बाद ही इस शो को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था। वहीं, बीच में खबरें आई थीं कि बिग बॉस अब कलर्स टीवी पर नहीं आएगा। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा खतरों के खिलाड़ी किस चैनल पर देखने मिलेगा।

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सामने आई अपडेट्स से फैन्स एक्साइटेड हैं। नए सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। अभी तक न्यू सीजन के लिए मेकर्स ने जिन सेलेब्स को अप्रोच किया है, उनमें कृशाल अहूजा, दिग्विजय राठी, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से फिलहाल कोई भी फाइनल नहीं है। वहीं, आपको बता दें कि शो का 14वां सीजन काफी मजेदार रहा था। इसके विनर करणवीर मेहरा रहे थे। शो जीतने के बाद करणवीर ने सलमान खान के बिग बॉस 18 में एंट्री ली थी और वे इस शो के भी विनर बने थे।