- Home
- Entertainment
- TV
- Criminal Justice में किसने निभाया पंकज त्रिपाठी की बीवी का रोल, जानिए नाम, उम्र और सबकुछ
Criminal Justice में किसने निभाया पंकज त्रिपाठी की बीवी का रोल, जानिए नाम, उम्र और सबकुछ
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का नया सीजन OTT पर धूम मचा रहा है। 'क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर' के नाम से रिलीज हुआ यह सीजन जियो हॉटस्टार पर लगातार नं. 1 पर ट्रेंड कर रहा है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी के साथ कई कलाकार नज़र आ रहे हैं।

इस शो में एडवोकेट माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) के अलावा उनकी पत्नी रत्ना मिश्रा भी खूब ध्यान खींचती हैं। माधव और रत्ना के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रत्ना मिश्रा का रोल किस एक्ट्रेस ने किया है।
'क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमली मैटर' में रत्ना मिश्रा का रोल जिस एक्ट्रेस ने किया है, उनका नाम है खुशबू अत्रे। खुशबू पहले सीजन में इस सीरीज का हिस्सा नहीं थीं। लेकिन दूसरे सीजन यानी 'क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइंड क्लोज डोर्स' में उनकी एंट्री हुई और तब से वे लगातार सीरीज का हिस्सा हैं।
खुशबू अत्रे उम्र में पंकज त्रिपाठी से लगभग 16 साल छोटी हैं। IMDB की रिपोर्ट की मानें तो 32 साल की खुशबू अत्रे का जन्म 22 जून 1992 को मुंबई में हुआ था। वहीं पंकज त्रिपाठी की उम्र 48 साल है। वे 28 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज में पैदा हुए थे।
क्रिमिनल जस्टिस में खुशबू अत्रे ना सिर्फ पंकज त्रिपाठी की पत्नी रत्ना बनी हैं, बल्कि वे एंटरप्रेन्योर भी हैं, जो अपना ब्यूटी पार्लर भी चलाती हैं। इतना ही नहीं रत्ना माधव मिश्रा के लीगल मामलों में उन्हें सलाह देती है और केस को सुलझाने में उनकी मदद भी करती है।
खुशबू अत्रे रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल डिटेल वहां शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर खुशबू के 74 हजार से ज्यादातर फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंस्टा प्रोफाइल में अपना नाम 'खुश हूं मैं' लिखा हुआ।
खुशबू अत्रे की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक़, वे एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि वॉयसओवर आर्टिस्ट और राइटर भी हैं। खुशबू अत्रे ने 'क्रिमिनल जस्टिस' वेब सीरीज के अलावा 'राजी', (2018) और 'मिशन रानीगंज' (2023) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।