सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 'कॉफी विद करण 8' में जीनत अमान और नीतू कपूर जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. करण जौहर के फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के अपकमिंग एपिसोड में 70-80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस जीनत अमान और नीतू कपूर स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं। इस दौरान दोनों शो में जमकर मस्ती करेंगी। इसके साथ ही वो ढेरों खुलासे भी करती हुई नजर आएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतू कपूर ने शो में किए कई खुलासे

अब शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करण जौहर सबसे पहले जीनत अमान और नीतू सिंह का वेलकम करते हैं। एपिसोड में, नीतू कपूर ने यह भी खुलासा किया कि शशि कपूर उनके सीक्रेट क्रश थे। क्रश के बारे में बात करते हुए, करण ने पूछा, 'आपके समय का एक बॉलीवुड हार्टथ्रोब, आपका सीक्रेट क्रश कौन था?' इसके जवाब में नीतू ने कहा, 'शशि कपूर', इस पर करण शॉक होकर कहने लगे कि आपको अपने चाचा पर क्रश था?'

View post on Instagram

आपको बता दें पृथ्वीराज कपूर के पांच बच्चों में से तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे। राज कपूर के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर थे। वहीं नीतू ने ऋषि कपूर से शादी की थी। ऐसे में शम्मी कपूर, नीतू के चाचा ससुर थे।

फैंस कर रहे इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार

नीतू ने बताया कि जीनत अमान ने मंदिर जाकर और अपनी शर्ट के बटन बंद करके बोला था, 'हे भगवान, मुझे माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है।' ये सुनने के बाद करण और जीनत खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। इस टीजर को देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें..

Raid 2: 19 साल छोटी इस हसीना संग रोमांस करेंगे अजय देवगन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म