शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पति पराग त्यागी का बुरा हाल, अंतिम विदाई की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल। पराग ने मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की।

'कांटा लगा' गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। खासकर शेफाली के पति पराग त्यागी का का बेहद बुरा हाल है। वे अपनी बीवी की मौत से पूरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके और शेफाली के ढेर सारे पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके बीच की शानदार केमिस्ट्री देख लोग इमोशनल हो रहे हैं। वहीं, शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

शेफाली जरीवाला को पराग त्यागी की अंतिम विदाई

शेफाली जरीवाला को उनके पति पराग त्यागी ने अंतिम विदाई दी। पत्नी को अंतिम विदाई देते पराग की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे उनके माथे को चूमते नज़र आ रहे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पराग पत्नी की अर्थी के पास बैठे हुए हैं और उनके चेहरे पर उन्हें खोने का दर्द साफ़ दिखा दे रहा है। वे शेफाली के सिर पर हाथ फेर रहे हैं और उनका माथा चूम रहे हैं। इसके बाद वे उनकी अर्थी को कंधा देते हुए श्मशान घाट के अंदर ले जाते भी दिख रहे हैं।

View post on Instagram

View post on Instagram

पराग त्यागी ने पैपराजी से की खास अपील

पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उनकी आंखें साफ़ बता रही थीं कि वे अपनी बीवी के गुजरने के बाद कितना रोए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान भी उनके चेहरे से उदासी छलक रही थी। पराग ने हाथ जोड़कर मीडिया के लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा, "प्लीज मजाक-ड्रामा मत बनाइएगा। मैं सबसे यह रिक्वेस्ट करता हूं। मेरी परी के लिए प्रे कीजिएगा आप सब। वो जहां भी हो खुश रहे, शांति से रहे। बस प्रे कीजिएगा।"

View post on Instagram

कब हुई थी पराग त्यागी-शेफाली जरीवाला की शादी?

पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की शादी 2014 में हुई थी। कपल का कोई बच्चा नहीं है। शेफाली और पराग मिलकर बेटी गोद लेना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस का यह सपना अधूरा ही रह गया। 27 जून को शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।