राामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। इस फैमिली के बनाए गया रामायण सीरियल भारत का सबसे हिट टीवी शो है। इसके नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं।
10 facts about Ramayana serial: देश के सबसे फेमस और सुपरहिट सीरियल रामायण के मेकर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। वे बेहतरीन सिनमैटोग्राफर और डायरेक्टर थे। रामायण सीरियल में वे अपने पिता को असिस्ट करे रहे थे। यहां हम अरुण गोविल के लीड रोल वाले सीरियल को 10 अनसुनने फैक्ट के बारे मे जानकारी दे रहे हैं।
'* रामायण' का प्रसारण 1987-88 में हुआ था, इसे 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था।
* भारत में जैसे ही ये सीरियल दूरदर्शन पर दिखाया जाता था तो सड़कें सुनसान हो जाती थीं। उस समय ज्यादातर लोगों के घर पर टीवी नहीं हुआ करती थी, इसके बावजूद जहां टीवी लगी होती थी, वहां इस टाइम पर मजमा लग जाता था।
- रामायण सीरियल को 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, ये एक बड़ा कीर्तिमान है, जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘Most Watched Mythological Serial’ के तौर पर दर्ज किया गया।
- रामायण के हर एक एपिसोड का बजट 9 लाख रुपये था, वहीं इसके प्रति एपिसोड करीब 40 लाख रुपये की कमाई की थी। सीरियल के बीच में 10-10 मिनट तक विज्ञापन चलते थे। बावजूद इसके दर्शक टीवी से चिपके रहते थे।
- उस समय FX और टेक्नोलॉजी ना के बराबर थी। उस समय कोहरा दिखाने के लिए खूब सारी अगरबत्ती/धूप लगाकर कैमर के सामने रखे जाते थे, इससे स्मोक इफेक्ट क्रिएट होता था, सैटेलाइट और माउंटेन को कार्ड से बनाया जाता था।
- राम- रावण युद्ध को, इसमें तीर-धनुष वाले सीन के लिए SEG-2000 मशीन का इस्तेमाल करके स्पेशल इफेक्ट्स बनाए गए थे।
- रामायण का हर एक एपिसोड 45 मिनट का हुआ करता था। इसे 99 फीसदी दर्शकों की रेटिंग मिली थी।
- कोरोना की वजह से जब लॉकडाउन लगाना पड़ा तो दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का रिटेलीकास्ट किया गया था। इसे एक एपिसोड के लिए तकरीबन 7.7 करोड़ व्यू मिले, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- रामायण की शूटिंग मुंबई से तकरीबन 16 किलोमीटर दूर उमरगांव में संपन्न हुई थी। इसे मुख्य पात्र वहीं कैंप बनाकर रहते थे। वहीं भीड़ के लिए गांव के लोगों को शामिल कर लिया जाता था।
- त्रिजटा का किरदार तो सूरत की विभूति परेश चंद्र दवे से करवाया गया था, वो कोई एक्टर नहीं थीं।
- रामायण सीरियल में एक कौए से भी एक्टिंग करवई गई थी। कुछ लोग उसे रोज पकड़ते फिर उसे ट्रेंड करने की कोशिश करते थे। जब वो अजीबोगरीब हरकत करता तो उसे शूट कर लिया जाता था।
