Priyanka Jagga Bigg Boss 19: प्रियंका जग्गा बिग बॉस 19 में नहीं जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्हें शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है। सलमान खान ने उन्हें पहले बिग बॉस 10 से निकाला था। प्रियंका के फेसबुक पोस्ट से अफवाहें शुरू हुईं।

Priyanka Jagga Not Entering Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 10' की कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा मुसे शो में एक बार फिर नजर आने वाला है। ऐसे में उनसे जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि वो सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में नहीं जा रही हैं। दरअसल जग्गा द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद यह अफवाह फैली कि उन्हें शो के नए सीजन के लिए संपर्क किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका जग्गा को सलमान ने किया था शो से बाहर

प्रियंका जग्गा से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, 'सबसे पहले, एक्स कंटेस्टेंट को शो में वापस आने का मौका कम ही मिलता है। साथ ही, सीजन 10 में प्रियंका जग्गा के कार्यकाल को देखते हुए, उनसे दोबारा संपर्क नहीं किया जाएगा। इसलिए उनके पार्ट लेने की सारी चर्चाएं बिल्कुल गलत हैं।' आपको बता दें प्रियंका जग्गा को वीकेंड का वार में हुई बहस के बाद सलमान खान ने बीच सीजन में ही शो से बाहर कर दिया था।

ये भी पढ़ें …

इस पॉपुलर EX कपल की होने जा रही बिग बॉस 19 में एंट्री, क्या 10 साल बाद होगा रीयूनियन?

प्रियंका जग्गा का खुलासा

प्रियंका जग्गा ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि निर्माताओं ने उन्हें फिर से शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने लिखा, '10 साल पहले, मैं बिग बॉस नाम के एक शो का हिस्सा थी। इसने मेरी जिंदगी बदल दी, लेकिन यह सब आसान नहीं था। मेरा होस्ट सलमान खान से झगड़ा हो गया था और मैं शो से चली गई थी। ग्लैमर की दुनिया से, लेकिन अब अचानक... बिग बॉस ने फिर से बुलाया है। हां इस सीजन में, वो मुझे वापस चाहते हैं।' आपको बता दें वहीं शो में शैलेश लोढ़ा के अलावा अपूर्व मुखीजा. पूरव झा, राम कपूर, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, मुनमुन दत्ता, दिव्यंका त्रिपाठी, शरद मलहोत्रा, आशीष विद्यार्थी और सोशल मीडिया क्रिएटर फैजल शेख जैसे सेलेब्स के हिस्सा लेने की चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कास्टिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।