Aap Jaisa Koi Trailer: आर माधवन और फातिमा सना शेख की 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज। उम्र के फासले और अलग सोच के बीच, क्या इनका प्यार परवान चढ़ेगा या होगा दुखद अंत?

Aap Jaisa Koi Trailer Release: आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई का जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर पर होने वाला है। ऐसे में हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके देखकर लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इस 2 मिनट 26 सेकंड के ट्रेलर में आर माधवन और फातिमा सना शेख की लव स्टोरी को दिखाया गया है, लेकिन ट्रेलर के खत्म होते-होते उनकी लव स्टोरी पर ब्रेक लग जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है ट्रेलर में खास?

आप जैसा कोई की कहानी एक 42 साल के श्रीरेणु त्रिपाठी और 30 साल की मधु बोस के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां श्रीरेणु काफी शांत, नियमित और दिनचर्या को फॉलो करने वाला शख्स होता है। वहीं मधु एक बोल्ड, आत्मविश्वासी महिला है जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती है। दोनों की मुलाकात एक अरेंज मैरिज के जरिए होती है और फिर उनको प्यार हो जाता है। हालांकि, उनके बीच उम्र का अंतर होता है और उनकी सोच भी अलग-अलग है। तो, क्या वे शादी करेंगे या उनके लिए यह एक दुखद अंत होगा? इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना के अलावा आयशा रजा मिश्रा, मनीष चौधरी और जैसे नामी सेलेब्स हैं।

View post on Instagram

ऐसे में इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। लोग माधवन और फातिमा की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर की याद दिलाती है। बता दें विवेक सोनी, जिन्होंने सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दासानी अभिनीत फिल्म का निर्देशन किया था, ने आप जैसा कोई का भी निर्देशन किया है।

आप जैसा कोई का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई, 2025 को होगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत किया है।