- Home
- Entertainment
- TV
- Ram Kapoor यह लग्जरी कार खरीदने वाले पहले इंडियन बने, करोड़ों में है कीमत, देखें 8 PHOTO
Ram Kapoor यह लग्जरी कार खरीदने वाले पहले इंडियन बने, करोड़ों में है कीमत, देखें 8 PHOTO
टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर ने अपने कर कलेक्शन में नई लग्जरी कार शामिल की है। उनकी नई SUV की कीमत करोड़ों रुपयों में है। इससे भी खास बात यह है कि यह कार खरीदने वाले वे पहले इंडियन एक्टर बने हैं। जानिए उनकी नई कार के बारे में...

राम कपूर ने जो नई कार खरीदी है, वह है लेम्बोर्गिनी उरुस एसई। यह अल्ट्रा लग्जरी SUV है और किसी इंडियन के पास आई यह पहली कार है। autojournal_india नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने कार के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर को अपनी ब्रांड न्यू कार के साथ पोज देते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया हैंडल ने इसके साथ लिखा है, "राम कपूर अपने घर भारत की पहली LAMBORGHINI URUS SE IN VERDE GEA लेकर आए हैं।"
इसी पोस्ट में कार की कीमत भी बताई गई है, जो 5.21 करोड़ रुपए है। तस्वीरों में इस अल्ट्रा लग्जरी SUV की अलग-अलग एंगल्स से खींची गई तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में गौतमी कपूर कार की पूजा करती भी दिख रही हैं।
राम कपूर की पत्नी गौतमी कार कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर भी पोज दे रही हैं। तो एक अन्य तस्वीर में उन्हें केक काटते भी देखा जा सकता है। राम कपूर और गौतमी कपूर अपनी नई कार को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
बात कार की करें तो LAMBORGHINI URUS SE IN VERDE GEA 4.0 लीटर के साथ आती है। इसके फीचर्स में फ्लोटिंग बोनट, एडवांस्ड मैट्रिक LED टेक्नोलॉजी के साथ स्लीक हेडलाइट, नई डिजाइन का बंपर और फ्रंट ग्रिल और नया रियर डिफ्यूज़र शामिल है। यह प्लग इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है, जिसमें 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है।
राम कपूर लग्जरी गाड़ियों के शौक़ीन हैं। उनके कार कलेक्शन में पॉर्श 911 टर्बो एस, फरारी पोर्टफिनो एम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज- AMG G 63 आदि शामिल हैं।
राम कपूर हाल ही में उस वक्त खूब चर्चा में रहे थे, जब उनका ट्रांसफॉर्मेशन सामने आया था। उन्होंने 18 महीने में 55 किलो वजन कम कर सबको हैरान कर दिया था। कुछ लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने वजन घटाने के लिए ओज़ेम्पिक नाम की दवा का इस्तेमाल किया है। हालांकि, खुद राम ने इन कयासों पर विराम लगा दिया था और कहा था कि वजन कम करने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम कपूर को आगे वेब सीरीज 'मिस्त्री' में देखा जाएगा, जो अमेरिकन सीरीज 'मोंक' की हिंदी एडॉप्शन है। यह सीरीज 27 जून 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।