बिग बॉस 19 के घर में इस वक्त घमासान मचा हुआ है। घरवालों का एक बात को लेकर इतना ज्यादा पारा चढ़ा हुआ है कि सभी मिलकर एक के खिलाफ खड़े हो गए हैं। वहीं, शो से सामने आए एक लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल-नीलम गिरी के बीच भी तनाव देखने को मिल रहा है।

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 इस वक्त घर-घर में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। घर के अंदर आए दिन हो रहे कांड को देखकर दर्शक खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं। घरवाले भी हाथापाई करने और लड़ने-झगड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। मेकर्स भी शो में नया तड़का लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच शो के अपकमिंग एपिसोड्स से जुड़े कुछ नए प्रोमोज सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैन्स भी खूब मजे ले रहे हैं।

बिग बॉस 19 के प्रोमो में क्या है खास

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस पर कैप्शन लिखा है- नीलम और तान्या के बीच आई दरार, घरवाले भी हो गए तान्या के खिलाफ! अब क्या करेगी वो? प्रोमो में देखा जा सकता है कि नीलम-तान्या आपस में बातें कर रहे हैं। नीलम कहती हैं- मेरे को दोस्ती में दोगलाईपंती बिल्कुल भी नहीं चाहिए। दोस्ती एकदम खत्म हो जाता है वहां। फिर तान्या कहती हैं- चलो दोस्ती हमारी भी खत्म आज के बाद। ये सुनते ही नीलम को झटका लगता है। इसके बाद नीलम, फरहाना पर भड़ास निकालती नजर आती है। वो कहती हैं- तू मेरे से इस तरह क्यों बात करती हैं, पहले ये बता। इस घर में सबसे ज्यादा इसने मुझे रुलाया है। फिर बाकी घरवाले भी तान्या पर भड़क जाते हैं। अमाल कहते है- जो नीलम का नहीं हो सकता वो हमारी भी क्यों होगी। बसीर भड़कते हुए रहते है- उसे बुरा भी लग रहा है फिर भी तुम चुपचाप बैठी हो। नेहल कहती है- आप बहुत ही वाहियात किस्म की इंसान हैं। अमाल कहते हैं- अब तेरे को मजा आ रहा है कि सब तेरे बारे में बातें कर रहे हैं, तो तान्या मुस्करा देती हैं। प्रोमो वीडियो देखकर कुछ लोग तान्या का तो कुछ नीलम का सपोर्ट कर रहे हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 में क्यों-किस पर फूट पड़ी मालती चाहर? चुन-चुनकर एक-एक पर बरसी

View post on Instagram

बसीर अली ने खोला फरहाना भट्ट का कच्चा चिट्ठा

बिग बॉस 19 से जुड़ा एक और प्रोमो सामने आया है। इसमें बसीर, फरहाना की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। वे फरहाना से कहते- क्या आपने इस बारे में उससे बात की कि क्यों तुमने ऐसा किया। सीधे आया सुनाया कि मुझे ये 10 चीजें पसंद नहीं है, आज से हमारी दोस्ती खत्म। ऐसे दोस्ती निभाते हैं। फरहाना कहती है- मैं ऐसी ही हूं। बसीर कहते हैं- मैं जनता को दिखाना चाहता हूं कि इनकी दोस्ती कैसी, इनकी पर्सनैलिटी कैसी हैं, इनके डिसीजन कैसे हैं। फरहाना कहती है- आप दिखाओ बसीर अली, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, कम से कम मैं आप लोगों की तरह फेक इमेज दिखाने के लिए नहीं खेलती। फिर दोनों में जमकर बहस छिड़ जाती है। दोनों का झगड़ा किस मोड़ पर पहुंचेगा ये तो अपकमिंग एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: किन लोगों के पीछे पड़ी फरहाना और मालती, हुआ जमकर बवाल