शार्क टैंक इंडिया 3 के जज रितेश अग्रवाल पापा बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात को लोगों के साथ शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी सबको बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शार्क टैंक इंडिया 3 के जज रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांशा सूद ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। रितेश ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही रितेश ने अपने बेटे की अनसीन फोटो भी शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रितेश ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'हमारे नन्हें अनमोल 'आर्यन' से मिलिए। मैं इस समय जितना खुश हूं, उतना कभी नहीं हुआ। यह लाइफ का एक नया चैप्टर है, जो मैं और मेरी पत्नी एक साथ लिख रहे हैं। यह बेहद प्यारा और खुशी का पल है, जो केवल लिटिल वन ही ला सकता है।' आपको बता दें रितेश ने अक्टूबर 2023 अपनी पत्नी गीतांशा की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस को सरप्राइज दिया था।

Scroll to load tweet…

रितेश और गीतांशा को लोग दे रहे बधाई

अब इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रितेश और गीतांशा को बधाई दे रहे हैं। जहां एडलवाइस म्यूचुअल फंड की बॉस राधिका गुप्ता ने लिखा, 'रितेश आपको और गीत को बहुत-बहुत बधाई। इस जर्नी का आनंद लें। पैरेंट टैंक सबसे अच्छा है। आर्यन को हमारा आशीर्वाद।' वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। इस दुनिया में आपका स्वागत है, आर्यन।'

2023 ऐसे रहा रितेश के लिए सबसे अच्छा

रितेश अग्रवाल 7 मार्च 2023 को गीतांशा सूद के साथ शादी के बंधन में बंध थे। वह OYO के मालिक और संस्थापक हैं, जो बजट होटल्स के साथ मिलकर उन्हें टूरिस्ट से जुड़ने में मदद करता है। यह 800 से अधिक शहरों में ऑपरेट होता है। रितेश के लिए 2023 सबसे अच्छा साल रहा है। इस साल उन्होंने न केवल पैरेंटहुड जर्नी ही नहीं बल्कि बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 3 के पैनल में सबसे कम उम्र के शार्क के रूप में भी दिखाई दिए। रितेश ने 'OYO' को भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।

और पढ़ें...

'पटना की लड़की है', अक्षरा सिंह का दबंग अंदाज़ देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां