टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 साल की उम्र में निधन। शूट पर ना पहुंचने पर को-एक्टर्स ने उनके घर जाकर देखा तो वो बेहोश मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर शो 'शिव शक्ति- तब त्याग तांडव' फेम एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया। उन्होंने 19 जनवरी 2025 को 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस को झटका लगा है। वहीं पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 किस और 30 लिपलॉक, फिर भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई ये फिल्म

ऐसे मिली योगेश महाजन की बॉडी

दरअसल हुआ यह कि जब योगेश महाजन शूट पर नहीं पहुंचे तो को-एक्टर्स परेशान हो गए और उन्हें देखने के लिए उनके अपार्टमेंट में पहुंच गए। फिर जब दरवाजा नहीं खुला, तो वो दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो योगेश बेहोश मिले। ऐसे में वो लोग योगेश को तुरंत हॉस्पिटल ले गए। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही डॉक्टर्स ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। इस खबर को सुनने के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है।

योगेश के निधन पर बात करते हुए उनकी को-एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने कहा, 'मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती। वो बहुत अच्छे इंसान और एक्टर थे। वो हमेशा पॉजिटिव रहते थे। मेरे दोस्त के परिवार के लिए बहुत खेद है।'

Bigg Boss 18 Video: करणवीर की जीत पर बिफरीं विवियन की पत्नी, फूट फूटकर रोईं नूरन

पत्नी और 7 साल के बच्चे को छोड़कर चले गए योगेश

योगेश महाजन की मौत की खबर सुनने के बाद सभी लोग सदमे में हैं। योगेश के परिवार में उनकी पत्नी और एक 7 साल का बेटा है। योगेश के को-स्टार्स का कहना है कि वो काफी मजाकिया स्वभाव के थे। योगेश ने बिना किसी गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में पहचान बनाई। योगेश को मराठी फिल्मों जैसे 'मुंबईचे शहाणे' और 'संसाराची माया' में अपने काम के लिए जाने जाता है। साथ ही उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है, जैसे अदालत, जय श्री कृष्णा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, देवों के देव महादेव, आदि।

और पढ़ें..

सैफ पर हमले के बाद किस पर फूटा करीना कपूर का गुस्सा, कहा- हमें अकेला छोड़ दो