दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली लीवर कैंसर सर्जरी के बाद, पति शोएब इब्राहिम ने बताया उनकी तबीयत अब कैसी है। आईसीयू से बाहर आकर दीपिका अब रेस्ट कर रही हैं और उनकी हालत में सुधार है।

पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हाल ही में पता चला कि उन्हें स्टेज 2 लीवर कैंसर है। ऐसे में उनकी सर्जरी हुई, जो 14 घंटे तक चली। वहीं अब इसके बाद दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया। इस दौरान शोएब ने बताया कि दीपिका इस समय आईसीयू से बाहर आ गई हैं और इस समय रेस्ट कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब कैसी है दीपिका की तबीयत?

शोएब ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार दीपिका तीन से पांच दिनों तक यहां और रहेंगी। सर्जरी बड़ी थी...वो 14 घंटे तक ओटी में रहीं। वो समय हम सब के लिए बहुत ही मुश्किल था। मैं दीपिका की सर्जरी शुरू होने से पहले सुबह 8.30 बजे तक उनके साथ ही था और इसके बाद रात 11.30 बजे उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने हमें पहले ही बता दिया था कि सर्जरी में समय लगेगा।'

लीवर के साथ-साथ दीपिका कक्कड़ का गॉल ब्लैडर भी हुआ बाहर

दीपिका की सेहत के बारे में बात करते हुए शोएब ने आगे कहा, 'उनकी हालत में सुधार है, हालांकि उन्हें टांकों के कारण दर्द हो रहा है। तीन दिन तक लिक्विड डाइट पर रहने के बाद वो फिर से नॉर्मल खाना खाने लगी हैं। दीपिका ने चलना भी शुरू कर दिया है और उनकी ब्लड रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है। जो भी उसका ट्यूमर था वो बहुत ही अच्छे से बाहर आ गया है। उसका गॉल ब्लैडर भी निकला गया है, क्योंकि उसमें स्टोन था। क्योंकि लिवर में ट्यूमर था तो लिवर का कुछ हिस्सा, उसे भी काटा है उसके साथ। हमारे अंदर कोई तनाव वाली बात नहीं है क्योंकि लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो खुद को ग्रो करता है। दीपिका के ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेजा गया है और परिणाम आने में कुछ दिन लगेंगे।'

वहीं शोएब ने अपने बेटे रूहान के बारे में बात करते हुए बताया, रुहान, दीपिका के बिना तीन दिन तक रहा। आखिरी दिन वो रोया और दीपिका से मिलने के लिए उसे अस्पताल लाया गया। अपनी मां के साथ समय बिताने के बाद वो घर लौट आया। इस वक्त वो काफी ठीक है।